{"_id":"5749e16e4f1c1b2f07691dc9","slug":"dhuna-shopkeeper-husband-slapping-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति को थप्पड़ मारने पर पत्नी ने दुकानदार को धुना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पति को थप्पड़ मारने पर पत्नी ने दुकानदार को धुना
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 28 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
दंपति और दुकानदार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मां पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर बाइक से लौट रहे एक दंपति की आजाद मार्केट में पिटाई कर दी गई। बताया गया है कि दंपति बाजार में कुछ सामान खरीदने रुका था। दुकान के आगे बाइक खड़ी करने पर दुकानदार ने न केवल उसकी बाइक गिरा दी बल्कि पति-पत्नी से भी मारपीट की। बाद में पुलिस को तहरीर सौंपने पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया।
पंतनगर निवासी एक दंपति अपनी बाइक से पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहा था। कोतवाली के समीप आजाद मार्केट से बाइक सवार ने कुछ सामान खरीदना चाहा। उसने एक दुकान पर बाइक रोकी और दुकानदार से सामान मांगा लेकिन दुकानदार के पास सामान नहीं था। तब पति-पत्नी ने बाइक वहीं छोड़ बराबर से सामान खरीदना चाहा लेकिन दुकानदार ने उसे बाइक हटाने को कहा। इस पर दुकानदार ने उसकी बाइक गिरा दी। इस पर बात आगे बढ़ गई और बाइक सवार को थप्पड़ जड़ दिया। पति को पिटता देख तैश में आ पत्नी ने दुकानदार के हाथ से डंडा छीना और दुकानदार की उसी डंडे से धुनाई कर दी। बाद में मामला पुलिस चौकी बाजार तक पहुंचा। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया। चौकी प्रभारी बीएस पांगती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व दोनों पक्षों का समझौता हो गया।