फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Dhuna shopkeeper husband slapping wife

पति को थप्पड़ मारने पर पत्नी ने दुकानदार को धुना

Sat, 28 May 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर
अमर उजाला ब्यूरो ऊधमसिंह नगर Updated Sat, 28 May 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Dhuna shopkeeper husband slapping wife
दंपति और दुकानदार - फोटो : amar ujala

विज्ञापन
 मां पूर्णागिरी धाम से दर्शन कर बाइक से लौट रहे एक दंपति की आजाद मार्केट में पिटाई कर दी गई। बताया गया है कि दंपति बाजार में कुछ सामान खरीदने रुका था। दुकान के आगे बाइक खड़ी करने पर दुकानदार ने न केवल उसकी बाइक गिरा दी बल्कि पति-पत्नी से भी मारपीट की। बाद में पुलिस को तहरीर सौंपने पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया।

पंतनगर निवासी एक दंपति अपनी बाइक से पूर्णागिरी के दर्शन कर लौट रहा था। कोतवाली के समीप आजाद मार्केट से बाइक सवार ने कुछ सामान खरीदना चाहा। उसने एक दुकान पर बाइक रोकी और दुकानदार से सामान मांगा लेकिन दुकानदार के पास सामान नहीं था। तब पति-पत्नी ने बाइक वहीं छोड़ बराबर से सामान खरीदना चाहा लेकिन दुकानदार ने उसे बाइक हटाने को कहा। इस पर दुकानदार ने उसकी बाइक गिरा दी। इस पर बात आगे बढ़ गई और बाइक सवार को थप्पड़ जड़ दिया। पति को पिटता देख तैश में आ पत्नी ने दुकानदार के हाथ से डंडा छीना और दुकानदार की उसी डंडे से धुनाई कर दी। बाद में मामला पुलिस चौकी बाजार तक पहुंचा। काफी जद्दोजहद के बाद दोनों पक्षों का समझौता हो गया। चौकी प्रभारी बीएस पांगती ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज करने से पूर्व दोनों पक्षों का समझौता हो गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed