फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   detained suspect Escaped from the police station

पूछताछ के लिए हिरासत में लिया संदिग्ध कोतवाली से फरार

Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 14 Jun 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
detained suspect Escaped from the police station
संदिग्ध फरार - फोटो : अमर उजाला

चोरी की घटनाओं में पूछताछ के लिए कोतवाली लाया गया संदिग्ध युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। संदिग्ध के फरार होने की जानकारी पर कोतवाली पुलिस के होश उड़ गए। आनन-फानन में आरोपी की धरपकड़ के लिए दबिश भी दी गई लेकिन वह हत्थे नहीं आया। 

विज्ञापन


पुलिस सूत्रों का कहना है कि फरार संदिग्ध एक बार चोरी के मामले में जेल भेजा चुका है। जब कोतवाल राजन लाल आर्य और सीओ राजेश भट्ट से जानकारी ली गई तो दोनों अधिकारियों की बातों में भिन्नता पाई गई। कोतवाल ने जहां इस तरह की बात को टाल दिया वहीं सीओ ने बताया कि चीता टीम ने एक संदिग्ध को पकड़ा था, वह किसी तरह भाग निकला। 
विज्ञापन


सोमवार देर रात कुछ चोरों ने अग्रसेन नगर के एक मकान में परिजनों को बंद करके चोरी की थी। पुलिस की चीता मोबाइल टीम गश्त कर रही थी कि तभी उन्हें देर रात एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पूछताछ में शक होने पर पुलिस उसे कोतवाली ले आई। पुलिस के अनुसार संदिग्ध युवक का नाम मोहल्ला खेड़ा निवासी शमीम है, वह नशे का आदी है और चोरी के मामले में पहले भी वह जेल जा चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर को उसे खाना खिलाने के लिए कोतवाली के मैस में ले जाया गया। खाना देकर मैस से सभी पुलिस कर्मी बाहर आ गए, तभी मौके का फायदा उठाकर संदिग्ध युवक मैस के बराबर में पांच फीट ऊंची दीवार को फांदकर भाग निकला। 

उधर गोटिया मोहल्ला के कुछ लोगों ने चोर-चोर की आवाज लगाकर शोर भी मचाया, लेकिन पुलिस को इसकी भनक नहीं लगी। करीब आधे घंटे बाद जब पुलिस ने देखा की युवक मैस से फरार है तो कोतवाली में हलचल मच गई। उधर कोतवाली पुलिस ने इस बारे में अपने आला अधिकारियों को भी जानकारी नहीं दी। 


चोरी के सामान के साथ पकड़ा था आरोपी
पुलिस सूत्रों के अनुसार जो संदिग्ध युवक कोतवाली से फरार हुआ है उसे सोमवार रात अग्रसेन कालोनी में चोरी की घटना में चोरी के सामान के साथ दबोचा गया था। इसकी जानकारी कोतवाली पुलिस ने एएसपी और एसएसपी को भी दी थी, लेकिन अगर वही आरोपी पुलिस को चकमा देकर भाग गया है तो यह पुलिस के लिए कितनी बड़ी चुनौती है इसका जवाब खुद कोतवाली पुलिस को ही ढूंढना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed