फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   demand for the permanent stopage at Gularbhoj for long distance trains

गूलरभोज में बने लंबी दूरी की ट्रेनों का स्थायी स्टॉपेज

Thu, 04 Aug 2016 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 04 Aug 2016 12:26 AM IST
विज्ञापन
demand for the permanent stopage at Gularbhoj for long distance trains
ट्रेन - फोटो : अमर उजाला

जनकल्याण संघर्ष समिति ने रामनगर लालकुआं रेल मार्ग पर चलने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों सहित दिल्ली जाने वाली इंटरसिटी का गूलरभोज स्टेशन पर स्टॉपेज बनाए जाने की मांग की। डीआरएम को संबोधित ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक को सौंपा।  

विज्ञापन


बुधवार को जनकल्याण संघर्ष कल्याण समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने गूलरभोज स्टेशन पर बैठक आयोजित की। जिसमें कहा गया कि लंबी दूरी की अमृतसर 14616, बांद्रा 19061, आगरा फोर्ट 15055 और हावड़ा 05007  ट्रेन यहां से होकर जाती है। लालकुआं से दिल्ली को चलने वाली इंटरसिटी ट्रेन का भी स्टॉपेज यहां नहीं बनाया गया है। 
विज्ञापन


इससे व्यापारियों और इस रेलवे स्टेशन क्षेत्र के हजारों यात्रियों को इनका कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। बताया कि यह स्टेशन लगभग 15 किमी का एरिया कवर करता है। हजारों यात्री इस मार्ग पर प्रतिदिन रेल का सफर करते हैं। बैठक में कहा कि विभाग को यहां के यात्रियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन सभी ट्रेनों का स्थायी स्टॉपेज किया जाना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


समिति ने कहा कि रेलवे स्टेशन ब्राडगेज के हिसाब से ऊंचा न होने के कारण बुजुर्ग लोगों को ट्रेन में चढ़ने में असुविधा होती है। प्रतिदिन यात्री दुर्घटना का शिकार होते हैं। इसके बाद कार्यकर्ताओं त्रिनाथ विश्वास और विजय भुड्डी के नेतृत्व में डीआरएम को संबोधित तीन सूत्रीय ज्ञापन स्टेशन अधीक्षक पीएस रावत को सौंपा। यहां पर विकास तनेजा, किशोर सामंत, जयराम राजभर, अमित गुप्ता, रेखा रावत मोहित चौहान आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed