{"_id":"5a19b9d34f1c1b001c8b5051","slug":"data-entry-operator-is-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब में है डाटा एंट्री ऑपरेटर अर्पण","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब में है डाटा एंट्री ऑपरेटर अर्पण
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
Updated Sun, 26 Nov 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनएच 74 भूमि मुआवजे घोटाले में फरार चल रहा काशीपुर तहसील काडाटा एंट्री आपरेटर अर्पण कुमार एसआईटी की गिरफ्त से बचने के लिए पंजाब में शरण लिए हुए है। एसआईटी ने उसके घर पर दबिश दी तो उसके पंजाब में होने की जानकारी मिली। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही अर्पण भी जल्द ही एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण कर सकता है।
विज्ञापन
एनएच 74 भूमि मुआवजा घोटाले में मुख्य आरोपी डीपी सिंह के आत्मसमर्पण के बाद एसआईटी ने फरार चल रहे आरोपियों की धरपकड़ और तेज कर दी है। शुक्रवार को एसआईटी ने काशीपुर तहसील के राजस्व अहलमद संजय चौहान को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। अब एसआईटी फरार चल रहे डाटा एंट्री आपरेटर अर्पण कुमार के साथ ही जसपुर तहसील के काश्तकार रमेश और दिलबाग की भी सरगर्मी से तलाश कर रही है। शनिवार को एसआईटी ने अर्पण की गिरफ्तारी के लिए काशीपुर स्थित उसके घर और अन्य ठिकानों पर दबिश दी थी।
विज्ञापन
लेकिन परिजनों ने बताया कि अर्पण पंजाब में है और जल्द ही पंजाब से लौटकर एसआईटी के सामने आत्मसमर्पण करेगा। इधर बाजपुर तहसील में हुए घोटाले की जांच के लिए भी एसआईटी ने 12 काश्तकारों को पूछताछ का नोटिस भेजा है। वहीं एनएचएआई के अधिकारियों के साथ पुलिस अन्य अधिकारियों को भी पूछताछ के लिए तलब करने की तैयारी कर रही है। इसके लिए एसआईटी साक्ष्य संकलन के साथ ही प्रश्नोत्तरी भी तैयार कर रही है।
विज्ञापन