{"_id":"4ef7182f781c2bb3576c72fa8376da5b","slug":"current-student-casually-climbed-on-the-roof-of-the-school-scorching-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल की लापरवाही से छत पर चढ़ा छात्र करंट से झुलसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
स्कूल की लापरवाही से छत पर चढ़ा छात्र करंट से झुलसा
ब्यूरो/अमर उजाला, खटीमा।
Updated Sun, 12 Jul 2015 12:56 AM IST
विज्ञापन
प्राइमरी स्कूल की छत पर चढ़ा कक्षा पांच का छात्र करंट की चपेट में आकर झुलस गया। उसके सिर और पैर झुलसे हैं। बच्चे को सीएचसी में ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बच्चे के पिता और भाई ने आरोप लगाया है कि स्कूल के शिक्षक ने तीन बच्चों को छत पर जमा बरसाती पानी को साफ करने के लिए भेजा था। बीईओ ने मामले को गंभीर मानते हुए जांच कराने की बात कही है।
विज्ञापन
पकड़िया प्राइमरी स्कूल में कक्षा पांच का छात्र कृष्णा शनिवार सुबह साढ़े सात बजे स्कूल की छत से होकर निकल रही बिजली के तारों की चपेट में आ गया। बच्चे को नगर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। बच्चे का इलाज कर रहे डा. आरिफ खान ने कहा कि फिलहाल बच्चा खतरे से बाहर है।
विज्ञापन
इसी स्कूल में कक्षा चार में पढ़ रहे कृष्णा के छोटे भाई कुणाल और उसके पिता संजीव वर्मा ने बताया कि स्कूल के शिक्षक ने तीन बच्चों को छत पर जमा बरसाती पानी साफ करने के लिए भेजा था। जहां कृष्णा करंट से झुलस गया।
चिकित्सालय में बच्चे को देखने पहुंचे बीईओ डीएस राजपूत ने कहा कि बच्चे के साथ हुई दुर्घटना में यदि शिक्षक दोषी पाए गए तो उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।