फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Son councilor in electoral feuds often attacked, firing

चुनावी रंजिश में पार्षद पुत्र पर हमला, फायरिंग

Tue, 11 Aug 2015 12:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर। Updated Tue, 11 Aug 2015 12:12 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

रुद्रपुर। चुनावी रंजिश में भदईपुरा निवासी महिला पार्षद के पुत्र पर हमला कर दिया गया। आरोप है कि इस दौरान हमलावर करीब छह राउंड फायर कर सैलून की दुकान और पार्षद पुत्र की जिप्सी में भी तोड़फोड़ कर गए। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से आसपास के लोगों में खलबली मच गई।
सूचना पर पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली, साथ ही हमलावरों की तलाश में दबिश दी, लेकिन वे नहीं मिले। मामले की तहरीर पुलिस को दे दी गई है।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक भदईपुरा निवासी अन्नू गंगवार की मां श्यामपाली पत्नी गेंदनलाल नगर निगम में पार्षद हैं। पार्षद के चुनाव के समय से ही भदईपुरा निवासी दूसरे पक्ष से उनकी चुनावी रंजिश चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार दोपहर अन्नू गंगवार बाल कटवाने के लिए आदर्श कालोनी स्थित एक सैलून में गया था। इसी बीच सैलून के स्वामी मोहम्मद जिशान के पास एक फोन आया कि वह खाली है या नहीं।
इस पर जिशान ने बताया कि अभी दुकान में अन्नू का बाल काट रहा हूं, खाली होते ही उन्हें बुला लेगा। इसके कुछ देर बाद करीब एक दर्जन युवक सैलून की दुकान के बाहर एकत्र हो गए। दुकान के बाहर आवाज आते देख जब अन्नू और जिशान ने बाहर झांका तो वहां मौजूद युवकों ने उन पर तमंचों से ताबड़तोड़ छह-सात राउंड फायर कर दिए। इससे सैलून की दुकान के शीशे टूट गए। आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने ईंटों से दुकान के शीशे के साथ ही अन्नू गंगवार की जिप्सी (यूके-04-एएफ-0100) में तोड़फोड़ कर दी।
अचानक हुई फायर की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में खलबली मच गई। इस बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती आरोपी फरार हो गए। बाद में पुलिस ने सैलून स्वामी जिशान और अन्नू गंगवार से मामले की जानकारी ली।

 साथ ही मौके से पुलिस ने कारतूस के खोखे भी बरामद किए। बाद में पुलिस ने हमलावरों की तलाश में जगह जगह दबिश दी, लेकिन वे हत्थे नही चढ़े। कोतवाल जेसी पाठक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। इसके बाद ही आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed