{"_id":"d5ea93a2599d449a45cc1da39f6dd969","slug":"criminal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" पेशेवर अपराधियों का होगा सत्यापन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेशेवर अपराधियों का होगा सत्यापन
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)
Updated Sat, 31 Jan 2015 06:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में आपराधिक वारदातों की रोकथाम को अब पुलिस पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार कर रही है। सूची तैयार होने के बाद अपराधियों के मोबाइल नंबर, फोटो, फ्रिंगर प्रिंट और वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन करेगी।
ताकि किसी भी तरह की वारदात होने पर उनके लोकेशन के जरिए वारदात में संलिप्तता का पता लग सके।
कुमाऊं मंडल का जिला ऊधमसिंहनगर आपराधिक वारदातों के मामले में अव्वल है।
2014 की ही बात करें तो इस वर्ष जिले में हत्या के 45, डकैती के तीन, लूट के 21, वाहन लूट के सात, गृहभेदन के 46, वाहन चोरी के 296, बलवा के 80, फिरौती के लिए अपरण का एक, महिला अपहरण के 54, दहेज हत्या के 10, दुराचार के 41 मामलों सहित अन्य मामलों के करीब 2067 मामले पंजीकृत हुए।
इनमें कुछ वारदातों को पेशेवर अपराधी अंजाम देते हैं। जिले में लगातार बढ़ रही वारदातों को देखते हुए अब पुलिस पेशेवर अपराधियों की सूची तैयार करने में जुट गई है। एसएसपी नीलेश आनंद भरणे ने बताया कि सूची तैयार होने के बाद पेशेवर बदमाशों के मोबाइल नंबर के साथ ही फोटो, फ्रिंगर प्रिंट और वर्तमान स्थिति का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।