{"_id":"59fcbec34f1c1bb6678b9369","slug":"cpu-constable-beaten-by-a-driver","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबी ने किया पुलिस पर वार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शराबी ने किया पुलिस पर वार
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Sat, 04 Nov 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नो एंट्री जोन में घुस रहे ट्रक को रोकना सीपीयू कांस्टेबल को भारी पड़ गया। आरोप है कि चालक ने कांस्टेबल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया, जिससे वह चोटिल हो गया। उसके हाथ से वीडियो कैमरा गिरकर टूट गया। कांस्टेबल की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। आरोपी का ट्रक भी सीज कर दिया है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार की रात सीपीयू के दरोगा मंगल सिंह और कांस्टेबल दलीप कुमार इंद्रा चौक पर वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हरियाणा नंबर का ट्रक (एचआर55 पी 2446) नो एंट्री में घुस गया। कांस्टेबल दलीप कुमार ने ट्रक को इशारा कर आगे बढ़ने से रोका। आरोप है कि चालक ग्राम सुडाली थाना मुरादाबाद जिला गाजियाबाद निवासी नरेश पुत्र राम सिंह ने ट्रक का दरवाजा खोलते ही लोहे की रॉड से दलीप पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
दलीप ने खुद को बचा लिया, लेकिन रॉड उसके हाथ पर लग गई और वीडियो कैमरा हाथ से छूटकर गिर गया। इस बीच चालक ने ट्रक से नीचे उतरकर आसपास खड़े लोगों पर भी हमला बोल दिया। इससे वहां अफरा-तफरा मच गई।
विज्ञापन
सूचना वायरलैस पर प्रसारित होने के बाद यातायात पुलिस के सिपाही भी मौके पर पहुंचे और ट्रक चालक को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। यहां एल्कोमीटर से जांच करने पर नरेश के शरीर में 96 प्रतिशत एल्कोहाल की मात्रा मिली।
शुक्रवार सुबह कांस्टेबल दलीप कुमार की तहरीर पर चालक नरेश के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।