फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Cooperative society of a million embezzlement

सहकारी समिति में एक करोड़ से अधिक का गबन 

Tue, 03 Jan 2017 11:11 PM IST
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
धन सिंह बिष्ट/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 03 Jan 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
पश्चिमी रुद्रपुर किसान सेवा समिति दानपुर में की मिनी बैंक में एक पूर्व कर्मचारी ने एक करोड़ से अधिक का गबन कर दिया। 2014 में हेराफेरी का पता चलने पर इसकी जांच कराई गई। अब जांच रिपोर्ट मिलने पर आरोपी रिटायर्ड कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। 
विज्ञापन


विश्वस्त सूत्रों के अनुसार पश्चिमी रुद्रपुर किसान सेवा समिति दानपुर समिति के मिनी बैंक के एक पूर्व कर्मचारी ने 2010 से 2012 तक 17 खाताधारकों के खातों में फर्जी बाउचर से एक करोड़ से अधिक की धनराशि का गबन कर दिया। इसके बाद कर्मचारी 2014 में रिटायर हो गया। जब एक जनवरी 2014 को हिसाब-किताब किया गया तो हेराफेरी का पता चला।
विज्ञापन


अधिकारियों ने मामले में तीन सदस्यीय जांच कमेटी का गठन कर जांच बैठाई। जांच में गबन की पुष्टि हुई है। जांच टीम ने कर्मचारी द्वारा गबन किए जाने की रिपोर्ट प्रबंधन को सौंप दी गई है। अब प्रबंधन रिपोर्ट के आधार पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी वाउचरों से हेराफेरी की गई
पश्चिमी रुद्रपुर किसान सेवा समिति दानपुर में कार्यरत पूर्व कर्मचारी द्वारा खाताधारकों के खातों के लेनदेन में फर्जी वाउचरों का प्रयोग कर एक करोड़ से अधिक की रकम गबन करने की जानकारी मिलने पर तीन सदस्यीय जांच कमेटी द्वारा जांच कराई गई।

इसमें एक रिटायर्ड कर्मचारी गबन करने का दोषी पाया गया है। आरोपी कर्मचारी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की तैयारी की जा रही है।
-बृजेश कुमार आर्य, प्रबंध निदेशक, पश्चिमी रुद्रपुर किसान सेवा सहकारी समिति दानपुर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed