{"_id":"583b220a4f1c1b5c29088621","slug":"contractor-s-daughter-killed-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की बेटी की सड़क हादसे में मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की बेटी की सड़क हादसे में मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 27 Nov 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
सुनैना
- फोटो : अमर उजाला
शहर के एक ठेकेदार की बेटी की नोएडा में हुए हादसे में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिवार में मातम पसर गया। मृतका का शव घर पहुंचने पर बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर शोक जताया और परिवार को सांत्वना दी।
विज्ञापन
मोहल्ला कटोराताल में नवीन जूनियर स्कूल के पास रहने वाले विद्युत विभाग में ठेकेदार अनिल त्यागी ने चार फरवरी 2016 को अपनी बेटी सुनैना (28)का विवाह गोमतीनगर लखनऊ निवासी मोहित उर्फ रित्विज शर्मा के साथ किया था। मोहित और सुनैना दोनों ही नोएडा में एचसीएल कंपनी में काम करते थे और आम्रपाली प्लेटिनम आवास में रहते थे।
विज्ञापन
शनिवार देर शाम दंपति लखनऊ में एक रिश्तेदार के घर विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर कार से नोएडा लौट रहे थे। नोएडा से करीब 35 किलोमीटर पहले जेवरटप्पल के पास कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में सुनैना की मौत हो गई, जबकि मोहित घायल हो गया।
विज्ञापन
रविवार को सुनैना का शव मायके में लाया गया तो परिजन बिलख पड़े। गमगीन माहौल में उसका दाह संस्कार किया गया। वहां पूर्व सांसद केसी सिंह बाबा, संदीप सहगल, अशोक सक्सेना, मुकेश मेहरोत्रा, सफीक अंसारी आदि थे।