{"_id":"5c2fa49ebdec2256b37e75eb","slug":"congress-ward-president-shot-dead-in-panchayat","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरी पंचायत में कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भरी पंचायत में कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष की गोली मारकर हत्या
Fri, 04 Jan 2019 11:53 PM IST
अरुण कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: अरुण कुमार
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर के संजयनगर में मृतक के रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रांजिट कैंप के संजयनगर खेड़ा में मंदिर कमेटी के विवाद को लेकर चल रही पंचायत में भाजपा की पूर्व सभासद के बेटे ने शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष डॉ. नीरज बडोई की गोली मारकर हत्या कर दी और भाइयों तथा साथियों संग फरार हो गया। हत्याकांड से आक्रोशित भीड़ ने मौके पर मौजूद पूर्व सभासद के पति को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने कांग्रेस वार्ड अध्यक्ष का शव कब्जे में लेने के साथ पूर्व सभासद के घायल पति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस ने डॉ. नीरज के भतीजे की तहरीर पर पूर्व सभासद के हत्यारोपी बेटे समेत तीन भाइयों के खिलाफ आईपीसी की धारा 302 और 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। जबकि हत्यारोपी के साथियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
संजयनगर वार्ड 11 निवासी भाजपा पूर्व सभासद उर्मिला विश्वास का पति सुभाष विश्वास पहले बाजार सुरक्षा समिति, दुर्गा पूजा कमेटी का अध्यक्ष था। आठ माह पहले कमेटी सदस्यों ने उसे अध्यक्ष पद से हटाकर नई कमेटी गठित करते हुए अमल मंडल को अध्यक्ष चुन लिया। अमल मंडल की ताजपोशी के पीछे वार्ड अध्यक्ष नीरज बडोई का हाथ था। बताया जा रहा है कि अध्यक्ष रहने के दौरान सुभाष ने कमेटी के करीब चार लाख रुपये का हिसाब नहीं दिया था।
विज्ञापन
इस बावत कमेटी लगातार सुभाष से हिसाब मांग रही थी। दो दिन पहले सुभाष ने कमेटी पर अवैध तहबाजारी का आरोप लगाकर डीएम से शिकायत की थी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार सुबह 11 बजे पंचायत रखी गई थी। पंचायत में वार्ड अध्यक्ष और कांग्रेसी नेता डॉ. नीरज बडोई (45) भी मौजूद थे, जिससे सुभाष और उनका परिवार रंजिश रखता था। करीब एक घंटे बाद जब पंचायत खत्म होने लगी तो दुर्गा पूजा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष सुभाष विश्वास अपने बेटों संजय उर्फ संजू विश्वास, सूरज और अविनाश के साथ मौके पर पहुंचा, इनके साथ संजू के कुछ दोस्त भी थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इस दौरान सुभाष और उसके बेटों की पंचायत में मौजूद कुछ लोगों से बहस हो गई, जिस पर नीरज ने आपत्ति जताई। इससे नाराज संजू ने तमंचे से नीरज पर फायर झोंक दिया। गोली डॉ. नीरज के सिर में लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इधर देर रात पुलिस ने डॉ. नीरज के भतीजे राजू उर्फ भगीरथ की नामजद तहरीर पर संजू, अविनाश और सूरज पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।