फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Conflicts in student factions in Bajpur Degree College

बाजपुर डिग्री कालेज में छात्र गुटों में टकराव

Thu, 05 Oct 2017 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला, काशीपुर। Updated Thu, 05 Oct 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
Conflicts in student factions in Bajpur Degree College
छात्र - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन


राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव के नामांकन के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश कुमार और विशाल गुप्ता के बीच टकराव हो गया। पुलिस मौजूदगी में छात्रों ने तलवार और अन्य हथियार खुलकर लहराए। इस दौरान कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। छात्रों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने लाठियां फटकार कर भीड़ को खदेड़ दिया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी है।
आरोप है कि बुधवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव नामांकन की प्रक्रिया चल रही थी। डेढ़ बजे अध्यक्ष पद प्रत्याशी विशाल गुप्ता और उमेश कुमार अपने-अपने समर्थकों के साथ नामांकन कर बाहर निकल गए। विद्यालय से 500 मीटर दूरी पर दोनों गुटों के समर्थकों के बीच टीका-टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों गुटों के समर्थकों ने तलवार सहित अन्य हथियार निकाल लिए। पुलिस कुछ समझ पाती कि कुछ युवकों ने हवाई फायरिंग कर दी, जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने लाठियां फटकार कर छात्रों को खदेड़ दिया। 
विज्ञापन

महाविद्यालय में मौजूद एएसपी डा. जगदीश चंद, सीओ बीएस चौहान, एसएचओ वीडी उनियाल पुलिस के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस अफसरों ने जांच पड़ताल की। 
इधर, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश कुमार की ओर से कोतवाली में दी गई तहरीर में शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे के पुत्र अंकुर पांडे, उनके निजी सचिव नरेश शाह, विक्रमजीत सिंह गिल समेत 24 को नामजद और 15 अन्य पर फायरिंग कर मतदान के दिन जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। देर शाम दूसरे प्रत्याशी विशाल गुप्ता के पिता रामप्रवेश की ओर से भी तहरीर दी गई, जिसमें वर्तमान छात्रसंघ अध्यक्ष रजत भंडारी, सचिव रोशन पटेल, अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमेश कुमार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष नवदीप सिंह नवी, अमन बंसल, उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी आशीष भट्ट, मनदीप केरा, रंजीत गिल समेत 26 नामजद समेत 100 युवाओं के खिलाफ तमंचों से लैस होकर फायरिंग व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस क्षेत्राधिकारी बीएस चौहान ने बताया कि फायरिंग मामले में पांच युवकों को चिन्हित किया गया है। पूरी पड़ताल के बाद सख्त कार्रवाई की जाएगी।


खेतों में छिपा रखे थे तमंचे
बाजपुर। राजकीय महाविद्यालय में नामांकन पत्रों की बिक्री के पहले दिन मंगलवार को भी छात्रों के दो गुटों के बीच महाविद्यालय में तकरार हो गई थी। एक गुट ने प्राचार्य डा. एमएम जोशी के कक्ष में जमकर हंगामा किया था। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन सुरक्षा को लेकर सचेत नहीं रहा, जिसके चलते नामांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों के दो गुट फिर भिड़ गए। यह भी बताया जा रहा है कि महाविद्यालय के समीप खेतों में छात्र गुटों ने तमंचे छिपाकर रखे थे। वही से निकालकर फायरिंग की गई। सीओ बीएस चौहान ने बताया पीएसी, महिला प्लाटून, पुलिस बल पर्याप्त रूप से मौजूद था। दोनों का आमना-सामना नहीं हुआ। नामांकन कर जाते समय दोनों के बीच टीका टिप्पणी हो गई थी, जिस पर हंगामा हुआ। पुलिस ने उन्हें खदेड़ दिया। 




डिग्री कालेज में वाहनों का प्रवेश वर्जित  
बाजपुर। एएसपी डा. जगदीश चंद ने बताया कि छात्रसंघ चुनाव के नौ अक्तूबर को मतदान के दिन पुलिस बल बढ़ाया जाएगा। कालेज गेट के अंदर कोई वाहन प्रवेश नहीं करेगा। 200 मीटर दूर वाहनों को रोक दिया जाएगा। वाहनों और होटलों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर 188 तहत की कार्रवाई भी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed