{"_id":"5bdc9d23bdec2269a5529864","slug":"clothes-stolen-by-wowen","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने दुकान से पार किये हजारों के कपड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्राहक बनकर आई महिलाओं ने दुकान से पार किये हजारों के कपड़े
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 03 Nov 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्राहक बनकर कपड़े की दुकान में पहुंचीं महिलाओं ने दुकानदार की आंखों में धूल झोंककर हजारों के कपड़े पार कर लिए। मामला पकड़ में आने पर व्यापारी ने एक महिला और युवक को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस दो और महिलाओं को भी पकड़कर पूछताछ की।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम शहर निवासी राजकुमार अपनी बाजार स्थित दुकान ओम गारमेंट्स में बैठे थे। इस दौरान ग्राहक बनकर पहुंची पांच महिलाओं ने कपड़े दिखाने को कहा। काफी देर तक महिलाएं राजकुमार को अलग-अलग ड्रेस दिखाने की डिमांड देकर कपड़े देेखती रही। इसी दौरान महिलाओं ने बेहद शातिर तरीके से काफी कपड़ों को अपनी साड़ी आदि के भीतर छुपा लिया। महिलाओं के साथ का एक युवक राजकुमार की दुकान से कुछ दूरी पर बड़ा सा थैला लिए खड़ा था जिसे एक महिला बार-बार कपड़े लाकर दे रही थी।
विज्ञापन
युवक के पास ही खड़े खालसा मोबाइल शोरूम के स्वामी इंद्रजीत को जब मामला संदिग्ध लगा तो उन्होंने युवक के थैले की तलाशी ली। इस पर थैले से काफी कपड़े मिले। इंद्रजीत ने तत्काल महिला और युवक को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इधर कुछ देर बाद ही जब राजकुमार को अपनी दुकान की सीसीटीवी फुटेज में महिलाओं द्वारा चोरी किये जाने का पता चला तो राजकुमार ने भी आसपास के व्यापारियों की मदद से बाजार में खोजबीन के बाद दो और महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि महिलाओं से काफी संख्या में कपड़े बरामद हुए हैं। साथ ही महिलाओं ने अपने कुछ और साथियों का नाम भी बताया है। महिलाओं से पूछताछ करने के साथ ही अन्य की धरपकड़ जारी है। महिलाएं यूपी क्षेत्र की हैं।