फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   child kidnapped from outside the house

घर के बाहर से बच्चे का अपहरण

Thu, 22 Dec 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 22 Dec 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
 child kidnapped from outside the house
अपहरण्‍ा - फोटो : अमर उजाला

इंद्रा बंगाली कालोनी में देर शाम अज्ञात बाइक सवार युवक ने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस क्षेत्र में सघन चेकिंग कर बच्चे की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन


इंद्रा बंगाली कालोनी निवासी सुनील पाल का केटरिंग का व्यवसाय है। बताया जा रहा है कि बुधवार करीब चार बजे सुनील काम में व्यस्त था और उसका बेटा अंकित (5) घर के बाहर ही खेल रहा था। करीब सात बजे जब सुनील ने अंकित को घर के बाहर खेलते नहीं देखा तो उसने आसपास खोजबीन की, लेकिन अंकित का कहीं पता नहीं चला। 
विज्ञापन


इसी दौरान क्षेत्र के ही पुरुषोत्तम मदक ने बताया कि करीब चार बजे एक अज्ञात युवक घर के बगल में मौजूद सीढ़ियों में बैठकर अंकित को पॉपकार्न खिला रहा था। करीब सात बजे क्षेत्र के ही एक और युवक ने अंकित को अज्ञात बाइक सवार के साथ मोहल्ले से बाहर जाते देखा। इधर, सुनील पाल के अनुसार उनके घर कोई रिश्तेदार नहीं आया था और आस पड़ोस में रहने वाले किसी व्यक्ति को भी अंकित के साथ नहीं देखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चें के अपहरण की सूचना पर पहुंचे कांग्रेस नेता सुशील गावा ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बच्चे की खोजबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed