फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   chetram died during an accident

चेतराम ने दम तोड़ दिया, इंसानियत भी ‘मर’ गई 

Sun, 25 Mar 2018 12:28 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, काश्ाीपुर Updated Sun, 25 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
chetram died during an accident
कार - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
क्षेत्र में शनिवार को हुए एक हादसे में इंसानियत शर्मसार हो गई। तेज रफ्तार कार की टक्कर से घायल हुआ साइकिल सवार किसान सड़क किनारे करीब 45 मिनट तक तड़पता रहा। उसके आसपास कई लोगों का मजमा लगा रहा, लेकिन किसी ने उसे अस्पताल पहुंचाने की जहमत नहीं उठाई। आखिर में मौत से जूझ रही घायल किसान की सांसों ने जिंदगी का साथ छोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर आरोपी कार सवार दो लोगों को हिरासत में लिया है। 
ग्राम भरतपुर निवासी चेतराम सिंह (50) पुत्र हरी सिंह शनिवार को किसी काम से काशीपुर बाजार आए थे। घर लौटते समय करीब 12:15 बजे एनएच स्थित कात्यनी पेपर मिल के पास जसपुर की ओर जा रही कार ने चेतराम की साइकिल को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में चेतराम सड़क किनारे तड़पते रहे। घटनास्थल पर कई लोग पहुंच गए, लेकिन किसी ने उन्हें अस्पताल पहुंचाने की नहीं सोची। करीब 45 मिनट बाद तड़पते-तड़पते चेतराम ने दम तोड़ दिया। सांसें जब जिंदगी का साथ छोड़ चुकी थीं, तब जाकर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद लाश बन चुके चेतराम को सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने मौत की अधिकारिक पुष्टि कर दी। सूचना पर परिवार के लोग भी अस्पताल पहुंच गए। घटना को अंजाम देने के बाद भाग रहे स्विफ्ट डिजाइर कार सवारों को वाहन सहित जसपुर पुलिस ने पकड़ लिया। कुंडा पुलिस ने कार सवार दो युवकों को कार सहित हिरासत में लिया है। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। 
विज्ञापन


खेतीबाड़ी कर करते थे परिवार का भरण पोषण
 मृतक चेतराम सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। सबसे बड़ा बेटा शशांक (24), सचिन (22) और राहुल (19) अविवाहित है। तीनों भाई पढ़ाई करते हैं और तीनों ही कोचिंग सेंटर पर सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे हैं। सचिन काशीपुर में एक बैंक के एटीएम पर गार्ड की नौकरी भी करता है। इनके अलावा चेतराम की दो बेटियां भी पढ़ती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed