{"_id":"5aa6cee14f1c1bb0758b4fea","slug":"cctv-coverage-for-sitarganj-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":" कैदियों की निगरानी करेगी ‘तीसरी आंख’","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कैदियों की निगरानी करेगी ‘तीसरी आंख’
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, सितारगंज
Updated Tue, 13 Mar 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
cctv shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
प्रदेश भर की जेलों में आए दिन कैदियों के बीच विवाद, मोबाइल बरामद होने और गढ़वाल मंडल की एक जेल का वीडियो वायरल होने से शासन ने अब जेलों में सीसीटीवी लगाने की कवायद शुरू कर दी है। इसी के तहत संपूर्णानंद केंद्रीय कारागार में 64 कैमरे लगाए जाएंगे। इसको लेकर कार्यदायी संस्था लोनिवि और लखनऊ की एक कंपनी के अधिकारियों ने जेल का सर्वे कर स्थान चिन्हित किए।
जेल अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया शासन की ओर से संपूर्णानंद सेंट्रल जेल में सीसीटीवी कैमरे लगाने की कवायद की जा रही है। जेल के प्रशासनिक कार्यालय, कैदियों के बैरक और जेल परिसर में 64 स्थान चिन्हित किए गए हैं, जहां सीसीटीवी लगाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जैमर का प्रस्ताव भी भेजा
जेल अधीक्षक टीडी जोशी ने बताया हमने जेल में जैमर लगाने के लिए आईजी कारागार को प्रस्ताव भेजा है। हालांकि, विभाग से अभी जैमर के प्रस्ताव को स्वीकृति नहीं मिली है। जैमर लगने से जेल परिधि में मोबाइल फोन से बातचीत संभव नहीं होगी।