फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Case filed against Samia Group's CMD and director

सामिआ ग्रुप के सीएमडी और निदेशक पर मुकदमा दर्ज

Sun, 11 Mar 2018 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। Updated Sun, 11 Mar 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
Case filed against Samia Group's CMD and director
flat

रुद्रपुर। सामिआ एनआरआई लेक सिटी में तीन फ्लैट का सौदा कर रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री और कब्जा न देने के आरोप में सामिआ ग्रुप के सीएमडी और निदेशक के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ है। कुमाऊं रेंज की एसआईटी की जांच के बाद मुकदमे की कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन


कोतवाली में दर्ज मुकदमे में लक्ष्मण चौक देहरादून निवासी अनिल कुमार अग्रवाल ने बताया कि उन्होंने सामिआ एनआरआई अपार्टमेंट में 31 दिसंबर 2012 को तीन फ्लैट बुक कराए थे। ये फ्लैट सेमी फर्निस्ड थे। इनका सौदा 33 लाख रुपये में हुआ था। उन्होंने आठ लाख रुपये एडवांस में सामिआ एनआरआई लेक सिटी इंटरनेशनल बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के दिल्ली स्थित दफ्तर बी 98 अबुल फजल अपार्टमेंट 22 वसुंधरा इन्कलेव में जमा कराए थे।
विज्ञापन


कंपनी के सीएमडी ने कहा था कि वे फ्लैट पूरा बनाकर देंगे। इसके बाद उन्होंने अलग-अलग किस्तों में 37 लाख रुपयों का भुगतान किया था। उनका कहना है कि 13 मई 2016 में एक फ्लैट का कब्जा उन्हें दिया गया, लेकिन वह भी अधूरा था। कब्जा देने के बाद आठ महीने के भीतर रजिस्ट्री का वादा किया गया था। लेकिन तय समय बीतने के बाद भी कई बार कहने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कंपनी सीएमडी जमील ए खान और तबस्सुम जमील के खिलाफ धारा 420, 467,468,471 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। इधर, एसएसपी डॉ. सदानंद दाते ने बताया कि वादी की शिकायत पर कुमाऊं रेंज की एसआईटी ने जांच की थी। इसके बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed