फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Car out of two lakh and eighty thousand

कार से निकाले दो लाख अस्सी हजार

Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 05 Aug 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Car out of two lakh and eighty thousand
पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला

ट्रांसपोर्टर के यहां दवाईयां लेने आए पोल्ट्री फार्म व्यवसायी की कार के अंदर बैग में रखे दो लाख अस्सी हजार रुपए किसी ने पार कर लिए। कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने पुलिस टीम के साथ चोरी की जांच शुरू कर दी है। जगह-जगह पुलिस चौकियों को एलर्ट कर दिया गया। 

विज्ञापन


भक्चुरी के पोल्ट्री फार्म व्यवसायी भूपेंद्र सिंह खोलिया नगर के व्यापारियों की पेमेंट करने और अमाऊं स्थित लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट से मुर्गियों के लिए आयी दवाईयां लेने गए थे। 
विज्ञापन


भूपेंद्र ने एक बैग में 2.80 लाख रुपये और दूसरे में जरूरी कागजात और मोबाइल रखकर दोनों को कार की अगली सीट में रखा था। खोलिया ने ट्रांसपोर्ट के आगे टिनशेड में कार खड़ी की और ट्रांसपोर्ट से दवा लेने चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 मिनट बाद जब वह लौटे तो उनके दोनों बैग गायब थे। सूचना पर पहुंचे कोतवाल विश्वकर्मा ने वहां मौजूद वाहन चालक, परिचालक, पल्लेदारों से पूछताछ की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा है।  फिलहाल पुलिस ने बैग में मौजूद मोबाइल को सर्विलांस में लगा दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। 

सीसीटीवी कैमरा होता तो पकड़ में आ जाता चोर

अमाऊं स्थित लक्ष्मी ट्रांसपोर्ट का परिसर काफी बड़ा है। यहां अक्सर व्यापारियों का माल उतरता और जाता रहता है। गोदाम में भी भारी संख्या में समान रहता है। लेकिन व्यापारी ने परिसर में एक भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगाया हुआ है। 


कोतवाल बीएल विश्वकर्मा ने कहा कि उन्होंने व्यवसायियों को कहा हुआ है कि यदि उन्हें बड़ी रकम का लेन देन करना है तो वह पुलिस की मदद ले सकते हैं। 

पुलिस की सुरक्षा में धनराशि इधर से उधर लाई ले जायी जा सकती है। इसमें पुलिस पूरी मदद करेगी इसके अलावा सभी जगहों पर सीसीटीवी लगवाने का अनुरोध किया गया लेकिन अधिकांश लोगों ने सीसीटीवी कैमरे नहीं लगाए हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed