फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   canteen manager shot

कैंटीन मैनेजर को मारी गोली

Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Thu, 27 Sep 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
canteen manager shot
काशीपुर में गोली लगने से घायल नीरज बिष्ट। - फोटो : अमर उजाला

बाइक सवार दो युवकों ने एक कैंटीन के मैनेजर पर फायर झोंक दिया। बांए पैर में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां से उसे निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।  

विज्ञापन


मोहल्ला सिंघान निवासी सुमित रस्तौगी पुत्र प्रदीप रस्तौगी की अलीगंज रोड पर मिश्रित अंग्रेजी शराब की दुकान से सटी कैंटीन है। इस कैंटीन पर जनपद नैनीताल थाना रामनगर के ग्राम पवलगढ़ निवासी नीरज बिष्ट (30) पुत्र जगत सिंह मैनेजर है। नीरज अपने परिवार के साथ काशीपुर में ही रहता है। नीरज का कहना है कि रात करीब साढ़े नौ बजे वह कैंटीन में काउंटर पर बैठा था।
विज्ञापन


इसी दौरान सफेद रंग की अपाचे बाइक से पहुंचे हेलमेट सवार दो लोगों ने उस पर फायर झोंक दिया। बांए पैर में गोली लगने से वह बुरी तरह घायल हो गया। सूचना पर सीओ राजेश भट्ट, कोतवाल चंचल शर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल को राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसे एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नीरज ने पुलिस को बताया कि ससुरालियों ने दहेज के लिए उसकी बहन की हत्या कर दी थी, जिसका मुकदमा नैनीताल की एक अदालत में विचाराधीन है। इस मुकदमे में चार अक्तूबर को उसकी गवाही होनी थी। उसने इस घटना में अपनी बहन के ससुरालियों का हाथ होने का संदेह व्यक्त किया है। खबर लिखे जाने तक घटना की तहरीर नहीं दी गई है।  

गोली चलने की घटना को संदिग्ध मान रही है पुलिस  
काशीपुर। मिश्रित शराब के कैंटीन संचालक को गोली लगने की घटना पुलिस के गले नहीं उतर पा रही है। मौके के हालात देखकर पुलिस को इस घटना के पीछे किसी षड़यंत्र की बू आ रही है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ के बाद वहां लगे सीसीटीवी की डीवीआर जांच के लिए अपने कब्जे में ली है।  सीओ राजेश भट्ट ने बताया कि घटना स्थल पर पूछताछ में आसपास के दुकानदारों ने अपाचे बाइक पर सवार लोगों के वहां आने से अनभिज्ञता जताई है। 


कैंटीन संचालक द्वारा काउंटर के अंदर बैठने की बात कही जा रही है। ऐसे में गोली उसके पैर में लगना संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पास में मोबाइल चार्ज कर रहे युवक और पकौड़ी तलने वाले ने भी गोली चलने की जानकारी से इंकार किया है। खुद घायल के हाथ में ब्लैक स्पॉट है। इससे उसके खुद गोली चलाने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने घटना स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए हैं। इसके अलावा घटना स्थल के कैमरे की डीवीआर कब्जे में ले ली है। सीओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed