{"_id":"5c3a2fdcbdec227320178105","slug":"businessman-home-burglaries","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारोबारी के घर चोरों का धावा, लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कारोबारी के घर चोरों का धावा, लाखों की चोरी
Sat, 12 Jan 2019 11:50 PM IST
विपिन कुमार
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: विपिन कुमार
Updated Sat, 12 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर खेड़ा कॉलोनी में सीसीटीवी फुटेज में कैद संदिग्ध
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरों ने मवेशी कारोबारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए लाखों की नकदी, जेवर और अन्य सामान चुरा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन
मूलरूप से नौगवां थाना शहजादनगर जिला रामपुर (यूपी) निवासी नजमुद्दीन पुत्र इमामुद्दीन का परिवार यहां के खेड़ा मोहल्ले में रहता है।
नजमुद्दीन की पत्नी बुशरा तीन बच्चों को लेकर एक सप्ताह पहले गांव गई थी। शुक्रवार सुबह करीब 11:30 बजे नजमुद्दीन अपने मकान में ताला लगाकर पत्नी और बच्चों को लेने के लिए गांव गया था। शनिवार सुबह पड़ोस में ही रहने वाले नजमुद्दीन के पिता इमामुद्दीन ने घर का गेट खुला देखा।
विज्ञापन
जब वह घर के भीतर गए तो कमरे और लॉबी में सामान बिखरा देख उन्होंने घटना की सूचना नजमुद्दीन के साथ ही पुलिस को दी, जिस पर नजमुद्दीन परिवार के साथ सुबह ही घर पहुंचा। इमामुद्दीन ने बताया कि चोरों ने गेट के दो ताले तोड़कर नाली में फेंक दिए थे। छत के कमरे का ताला भी टूटा पड़ा था और अलमारी भी क्षतिग्र्रस्त थी।
विज्ञापन
चोर बेड के संदूक में रखे 10 तोले सोना व डेढ़ किलो चांदी के जेवरात, दो लाख की नकदी, एक लैपटॉप, समेत करीब सात लाख का सामान चुरा ले गए। बताया कि नकदी में करीब 50 हजार रुपये बच्चों की गुल्लक और भतीजे के थे। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि नजमुद्दीन की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
सीसीटीवी में कैद हुए दो संदिग्ध
रुद्रपुर। शुक्रवार रात खेड़ा गांव में मवेशी कारोबारी के घर चोरी की वारदात के दौरान दो संदिग्ध सीसीटीवी में कैद हुए हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस के अनुसार कैमरे में जो दो संदिग्ध कैद हुए वे नजमुद्दीन के घर से पहले लगे कैमरे में दिखे और फिर घर के आगे लगे दूसरे कैमरे में नजर नहीं आए।
इससे परिवार के लोग उक्त युवकों को संदिग्ध बता रहे हैं। इधर, नजमुद्दीन ने बताया कि 19 साल से वह अल्मोड़ा में रहकर मवेशियों की खरीददारी का कारोबार कर रहा है। बीती बृहस्पतिवार को वह अल्मोड़ा से खरीदकर लाए मवेशियों को रामपुर की ब्लैक जोन कंपनी में बेचकर घर आया था और डेढ़ लाख कैश लाकर घर में रखे थे।