फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bus and bike collision, stoned by angry people

बस और बाइक की टक्कर, गुस्साए लोगों ने किया पथराव

Tue, 26 Apr 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Tue, 26 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
 Bus and bike collision, stoned by angry people
हादसा - फोटो : Amar Ujala

नैनीताल हाईवे स्थित दिनेशपुर मोड़ पर यूपी डिपो की बस और बाइक में भिड़ंत हो गई, जिसमें महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से गुस्साए लोगों ने बस पर पथराव कर शीशे फोड़ दिए और बस में आग लगाने की कोशिश की। 

विज्ञापन


इसी बीच सूचना मिलने पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने लाठियां फटकार उपद्रवियों को तितर-बितर किया और सभी घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई। जहां महिला व युवती की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन


सोमवार को आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी निवासी 20 वर्षीय हरिचंद्र पुत्र संजीत अपने साथ संजयनगर निवासी मीना पत्नी सपन और वीना पुत्री संजीत को लेकर बाइक से गूलरभोज गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर को तीनों बाइक पर बैठकर वापस लौट रहे थे। नैनीताल हाईवे स्थित दिनेशपुर मोड़ पर दिल्ली से हल्द्वानी जा रही यूपी हापुड़ डिपो की बस संख्या यूपी 14डीटी-7758 ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसके बाद बाइक डिवाइडर से टकरा गई और तीनों बाइक सवार छिटककर दूर जा गिरे। जिससे महिला सहित तीनों बुरी तरह घायल हो गए। 

घटना के दौरान वहां मौजूद गुस्साए लोगों ने अचानक बस पर पथराव कर दिया और आग लगाने की कोशिश की। पथराव के कारण बस बुुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर सिडकुल चौकी में मौजूद पुलिसकर्मी घटनास्थल की ओर दौड़े और लाठी फटकार उपद्रवियों को तितर-बितर किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डाक्टरों ने वीना व मीना की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 

ड्राइवर और कंडक्टर ने कैंटर के पीछे छिपकर बचाई जान
नैनीताल हाईवे दिनेशपुर मोड़ पर बस और बाइक की भिड़ंत की घटना के बाद पथराव के दौरान उपद्रवियों की नजर चालक होशियार सिंह और परिचालक मनोज कुमार की तरफ पड़ी, तो उनके पीछे दौड़ पड़े। काफी दूर भागने के बाद चालक व परिचालक ने तीन-चार सौ मीटर दूर खड़े कैटर के पीछे छिपकर अपनी जान बचाई। 

खतरे में पड़ी 36 यात्रियों की जिंदगी, कई चोटिल
नैनीताल हाईवे स्थित दिनेशपुर मोड़ पर रोडवेज बस व बाइक में भिड़ंत हुई। उस समय बस के अंदर लगभग 36 बस यात्री मौजूद थे। इससे पहले कि बस यात्री कुछ समझ पाते। उपद्रवियों ने बस के ऊपर जमकर पथराव कर दिया। जिससे बस यात्रियों में अफरातफरी मच गई और यात्री एक दूसरे को धक्का मारते हुए बमुश्किल जान बचाई। जिसमें कई यात्री मामूली रूप से चोटिल हो गए। गनीमत रही कि जिस तरह उपद्रवियों ने अचानक बस पर पथराव किया। उससे यात्रियों की जान भी जान सकती है। 


यात्रियों को दूसरी बस में किया शिफ्ट
नैनीताल हाईवे दिनेशपुर मोड़ पर हुए हादसे के बाद पहुंची पुलिस ने तितर-बितर हुए यात्रियों को एकत्रित किया और रोडवेज की दूसरी बस को रूकवाकर सभी 36 यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed