फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   brought his wife from tamilnadu

तमिलनाडु से पत्नी को लाया और खा लिया जहर!

Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर।  Updated Fri, 10 Nov 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
brought his wife from tamilnadu
रुद्रपुर जिला अस्पताल में मृतक बी कार्तिक के बारे में जानकारी लेती पुलिस - फोटो : amar ujala
मेट्रोपोलिस सिटी में रहने वाले तमिलनाडु के एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह रुद्रपुर के एक बड़े आभूषण के शोरूम में काम करता था। 13 दिन पहले ही उसकी शादी हुई थी और बुधवार को नई-नवेली पत्नी को यहां लाया था। अब अचानक जहर खाकर मौत होने के मामला किसी के गले नहीं उतर रहा। पुलिस को युवक के कमरे से नुवान की खाली शीशी मिली है। 
विज्ञापन


मूल रूप से मदुरै, तमिलनाडु निवासी बी कार्तिक (30) पुत्र बाबू मेट्रोपोलिस सिटी के एफ-65 फ्लैट में रहता था।  27 अक्तूबर को तमिलनाडु में ही कार्तिक की शादी हुई थी। बुधवार को वह अपनी पत्नी धारनी को लेकर रुद्रपुर पहुंचा था। बृहस्पतिवार को कार्तिक और धारनी ने अपने कमरे में सामान शिफ्ट किया। शाम के वक्त कार्तिक ने धारनी से घूमने जाने की बात कहकर तैयार होने को कहा और खुद फ्लैट के दूसरे कमरे में चला गया।
विज्ञापन


जब धारनी तैयार होने के बाद कार्तिक को बुलाने दूसरे कमरे में गई तो वह जमीन पर बेहोशी की हालत में पड़ा था। धारनी पड़ोसियों की मदद से कार्तिक को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले गई, लेकिन डाक्टर ने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद कार्तिक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची सिडकुल चौकी पुलिस ने मामले की छानबीन के लिए मृतक के घर की तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन



उसे कार्तिक के कमरे से नुवान की खाली शीशी मिली। इसके आधार पर पुलिस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या का मान रही है। सिडकुल चौकी के दरोगा जगत सिंह भंडारी का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed