{"_id":"574dde384f1c1bd24c10a1cb","slug":"bride-arrested-for-killing-husband-on-wedding-night","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुराग रात को जहर देकर पति की हत्या करने वाली दुल्हन गिरफ्तार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सुराग रात को जहर देकर पति की हत्या करने वाली दुल्हन गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
हत्यारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साफ्टवेयर इंजीनियर पति को सुहागरात को दूध में जहर देकर हत्या करने के बाद जेवर लेकर फरार हुई दुल्हन को आगरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह अपने प्रेमी और छोटे भाई के साथ किराए पर रह रही थी। बेहद गोपनीय ढंग से आगरा पुलिस ने गिरफ्तारी की और पूछताछ के बाद तीनों को अपने साथ ले गई।
आगरा के सेक्टर चार आवास विकास निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर निर्मल सोलंकी का काशीपुर के ग्राम बैलजुड़ी निवासी रुबीना से संपर्क हुआ था। रुबीना ने निर्मल को अपना नाम तारा और पता रुद्रपुर बताया था। निर्मल (45) अपनी पत्नी को तलाक दे चुका था और दिव्यांग बेटे की परवरिश के लिए उसने रुबीना उर्फ तारा से बीती 22 मई को शादी कर ली थी।
बताया जाता है कि निर्मल ने अपने परिजनों को शादी की बात छिपाई थी। शादी के बाद निर्मल कथित तारा को अपने घर सेक्टर चार आवास विकास ले गया था। 24 मई को सुहागरात को तारा ने दूध में जहर मिलाकर निर्मल और उसके बेटे भरत को दे दिया था। जहर से निर्मल की मौत हो गई थी, जबकि भरत की जान बच गई थी। दोनों को जहर देकर रुबीना जेवरात लेकर फरार हो गई। जिसके बाद से ही आगरा पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
सोमवार को आगरा पुलिस के एसआई संजीव कुमार, दिनेश कुमार टीम के साथ बेहद गोपनीय ढंग से सर्विलांस की मदद से आवास विकास स्थित एक मकान में दबिश दी। टीम ने वहां किराए पर रह रही तारा उर्फ रुबीना, उसके प्रेमी और छोटे भाई को गिरफ्तार कर लिया। रुबीना ने पुलिस के समक्ष दूध में जहर मिलाकर निर्मल को मारने की बात भी स्वीकार ली।
पुलिस पहले तीनों को आईटीआई थाने में ले गई और वहां से पूछताछ के बाद तीनों को लेकर आगरा रवाना हो गई। हत्यारोपी दुल्हन के पकड़े जाने के बाद भी आगरा पुलिस ने यहां की पुलिस को कोई खास जानकारी नहीं दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवती अपने प्रेमी, छोटे भाई के साथ यहां सीमा चौहान के नाम से रह रही थी। वह अभी तक कई लोगों को निशाना बना चुकी है। आगरा पुलिस इस बात की भी गहराई से छानबीन कर रही है।
सत्यापन अभियान की खुली पोल
दुल्हन बनकर इंजीनियर की हत्या करने वाली युवती आवास विकास में नाम बदलकर किराए के मकान के काफी समय से रह रही थी। इस घटना से सत्यापन अभियान की भी पोल खुल गई है। मकान मालिक ने महिला को बिना आईडी के किराए पर कमरा दिया था। संबंधित चौकी या थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों ने क्यों नहीं किराएदार का सत्यापन किया। साफ है कि सत्यापन अभियान केवल कागजों में ही चल रहा है।