{"_id":"57d1a43e4f1c1b6474318937","slug":"brazen-robbery-miscreants-entered-two-homes","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेखौफ बदमाशों ने दो घरों में डाली डकैती ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेखौफ बदमाशों ने दो घरों में डाली डकैती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Thu, 08 Sep 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
डाका
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस बनकर आए हथियारों से लैस बदमाशों ने दो घरों में परिजनों को बंधक बनाकर डकैती डाली। बदमाश दोनों घरों से 50 हजार की नकदी, सोने चांदी के जेवरात, 50 लीटर मैंथा तेल सहित छह लाख रुपये का सामान लेकर फरार हो गये। सूचना पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। एक्सपर्ट टीम ने फिंगर प्रिंट लिए और डाग स्क्वायड ने आसपास क्षेत्र में खोजबीन की।
विज्ञापन
बुधवार रात करीब 12 बजे गांव सिंहाली निवासी चंदन सिंह के घर छह बदमाश हथियारों से लैस होकर पहुंचे। बदमाशों ने घर के आंगन में चारपाई पर सो रहे चंदन सिंह को पुलिस कहकर उठाया। डकैतों ने चंदन सिंह की कनपटी पर तमंचा लगाकर कपड़े से बांधकर चैनल खुलवाया।
विज्ञापन
कमरे में सो रहे बुखार से ग्रस्त उसकी पत्नी गंगा देवी और दूसरे कमरे में सो रही उसकी पुत्री मनीषा, ज्योति सभी परिजनों को कमरे में बंधक बना लिया। बदमाशों ने परिजनों के साथ गाली गलौच की। बक्से की चाबी मांगी। विरोध करने पर बदमाशों ने पुत्रियों के साथ बलात्कार करने की धमकी दी।
विज्ञापन
जिस पर चंदन की पत्नी ने चाबी थमा दी। बदमाशों ने सोने का गुलबंद, नथ, कान की बाली, अंगूठी, चांदी की पायल, टीका सहित दो किलो चांदी और 4 हजार की नकदी लेकर फरार हो गये। उसके बाद डकैतों ने पड़ोस के गांव नकदपुरी निवासी दान सिंह के घर में करीब सवा बजे दस्तक दी। यहां भी बदमाशों ने अपने को पुलिस बताते हुए घर के आंगन में दान सिंह और उसकी पत्नी गौरा देवी को उठाया और दंपति के तमंचे के बल पर चैनल गेट खुलवाया।
बदमाशों ने पति, पत्नी और दोनों पुत्रों को बंधक बनाकर घर के अंदर बक्से से सोने का 1 गले का हार, कान के कुंडल, मांग टीका, नाक के फूल, तीन जोडे़ पायल, कमर का कूल्हा, दो चांदी की अंगूठी, दो बिछुवे, पचास लीटर मैंथा व 45 हजार की नकदी ले गये। सूचना पर एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले, एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ मिथिलेश कुमार सिंह, काशीपुर कोतवाल ओपी शर्मा सिंह, एसओ सलाउद्दीन, एसआई जेएस अधिकारी, एसओजी इंजार्च डीपी सोलंकी सहित अधिकारी मौके पर पहुंचे।
शोर मचाने पर डकैतों ने परिजनों की धमकी
बदमाश डकैती डालने के बाद दोनों घरों के परिजनों को शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये। गांव नगदपुरी निवासी दान सिंह के घर में बाहर गेट पर ताला लगाकर चाबी आंगन में फेंक गये थे। दान सिंह पड़ोसियों को मोबाइल करके दरवाजा खुलाया। दो बदमाशों के पास गांव सिहाली चंदन सिंह के घर बाइक थी। जबकि गांव नगदपुरी दान सिंह के यहां बाइक की आवाज तक नहीं आई।
विरोध करने पर महिला को पीटा
गांव सिहाली चंदन सिंह की डेंगू बुखार से पीड़ित उसकी पत्नी गंगादेवी के विरोध करने पर बदमाशों ने उसके तीन थप्पड़ जड़ दिए। जो बेहोश हो गई। जिसका इलाज कराया गया।
एसएसपी बोले-घरों के बाहर नहीं सोएं लोग
एसएसपी अनंत शंकर ताकवाले ने बताया कि डकैती का खुलासा करने के लिए कोतवाल काशीपुर ओपी शर्मा, बाजपुर कोतवाल बीएस धौनी, केलाखेड़ा एसओ सलाउद्दीन के नेतृत्व में तीन टीमों को गठन किया गया। एक सप्ताह के अंदर डकैती का खुलासा कर दिया जाएगा। एसएसपी ने क्षेत्रीय जनता से घर के बाहर आंगन में रात्रि के समय नहीं सोने की सलाह दी। अधिकांश वारदातों में लोग घरों के बाहर सोते हुए बदमाशों ने निशाना बनाया है।
नोटो का हार और मैंथा तेल छोड़ना चर्चा का बिषय
गांव नगदपुरी निवासी दान सिंह के घर से बदमाश एक बक्से में रखी 50 लीटर मैंथा तेल से भरी गैलन को नहीं लेकर गये। साथ ही नोटों के हार को भी छोड़ गये। जो चर्चा का विषय है। अनुमान है कि पहचान के कारण बदमाश इन्हें नहीं लेकर गए।
आठ माह में 2 डकैती, 3 लूट और 32 चोरी
बाजपुर क्षेत्र में आठ माह के भीतर तीन लूट, दो डकैती और करीब 32 चोरियों की वारदातें हो चुकी हैं। लूट की अधिकांश वारदातों को पुलिस खुलासा कर चुकी हैं। लेकिन चोरियों को खुलासा बहुत कम हुआ है। क्षेत्र में बढ़ रही चोरी, लूटपाट और फायरिंग की आपराधिक घटनाओं से लोगों में दहशत बनी हैं। घटना होने पर पुलिस सतर्कता जरुर दिखाती है। उसके बाद मामलों को ठंडे बस्ते में डाल देती है। ग्रामीणों का आरोप है की पुलिस ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि गश्त नहीं के बराबर करती है। जिससे लूटपाट और डकैती की घटनाएं ग्रामीण क्षेत्र में हो रही हैं। भाजपा जिलामंत्री राजेश कुमार ने कहा कि क्षेत्र में बढ़ रहे अपराधों को लेकर जल्द ही भाजपा आंदोलन करेगी।