{"_id":"4faf42bd68d50d7df117d5ab59dacee1","slug":"bodies-found-along-the-canal-fear-of-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर किनारे मिला शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नहर किनारे मिला शव, हत्या की आशंका
ब्यूरो /अमर उजाला, सितारगंज।
Updated Thu, 15 Oct 2015 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाइवे से दो सौ मीटर दूर नहर किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक मंगलवार शाम से अपने घर से गायब था। मौके पर पहुंची युवक की मां ने पुत्र की हत्या आशंका जताई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बुधवार सुबह ने कहा गांव निवासी दूधिए ने कांग्रसी नेता लक्खा सिंह को नहर में युवक का शव पड़े होने की जानकारी दी। उसने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे उसने नहर किनारे बाइक खड़ी देखी थी।
विज्ञापन
बुधवार सुबह उसी जगह पर वही बाइक देखने पर उसने नहर में देखा तो उसे एक युवक का आधा शरीर नहर में दिखायी दिया।
लक्खा सिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मृतक की जेब में मिले सिम कार्ड से उसके घर फोन कर नकहा गांव के समीप हाईवे से करीब दो सौ मीटर दूर नहर में युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक वार्ड संख्या 6 निवासी दीपक शर्मा पुत्र अशोक शर्मा मंगलवार शाम 3 बजे घर से निकला था। मौके पर पहुंची मृतक की मां ने बताया कि रात आठ बजे तक युवक से बात हुई परंतु उसके बाद मोबाइल आफ हो गया।
मृतक की मां ने हत्या की आशंका जतायी है। कोतवाल चंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि युवक नशे का आदी था। कहा कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिर्पोट के बाद मौत की वजह पता चलने पर कार्यवाही की जायेगी। खबर लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नही दी गई थी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।