{"_id":"5bd3650abdec226956572365","slug":"bike-worth-two-lakh-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे के बल पर लूट ली दो लाख की बाइक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे के बल पर लूट ली दो लाख की बाइक
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
Updated Sat, 27 Oct 2018 12:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नई बाइक में मित्र के साथ घर लौट रहे युवक से बाइक सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर बाइक छीन ली। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है। बताते हैं कि पीड़ित ने एक सप्ताह पूर्व ही बाइक खरीदी थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार शाम आठ बजे ग्राम घोसीपुरा थाना खटीमा निवासी सोहन सिंह पुत्र उमेश सिंह अपने रिश्तेदार ग्राम झनकट निवासी मनीष राणा पुत्र कुंवर सिंह के साथ सितारगंज से अपने रिश्तेदार के घर आ रहे थे। खकरा पुल के पास वह मजार पर माथा टेकने रुके।
विज्ञापन
इस दौरान बाइक से वहां पहुंचे दो युवकों ने उनसे तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। इसके बाद आरोपी बाइक लेकर सितारगंज की ओर भाग खड़े हुए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को घटना से अवगत कराया। पुलिस ने कांबिंग की लेकिन लुटेरों का पता नहीं चला।
विज्ञापन
पीड़ित सोहन सिंह ने बताया कि इसी 18 अक्तूबर को उसने दो लाख अठारह हजार में बाइक खरीदी थी। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंपकर बाइक बरामदगी की मांग की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नही किया था।