फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bike slipped in an attempt to avoid pit, truck crushed the rider

गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक रपटी, ट्रक ने रौंदा 

Sun, 30 Sep 2018 11:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 30 Sep 2018 11:46 PM IST
विज्ञापन
Bike slipped in an attempt to avoid pit, truck crushed the rider
क्षतिग्रस्त बाइक। - फोटो : अमर उजाला

मुख्य मार्ग पर गड्ढे से बचने की कोशिश में अनियंत्रित होकर फिसली बाइक से गिरे युवा व्यापारी की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। घटना के समय नरेश ने हेलमेट नहीं पहना था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है। 

विज्ञापन


ग्राम बिशनपुर निवासी नरेश गाबा (34) पुत्र जगन लाल गाबा की गूलरभोज रोड पर खाद की दुकान है। रविवार दोपहर नरेश बाइक (यूके 06 एडी 3961 से ओम बापू मंदिर में किसी कार्यक्रम में शिरकत कर दुकान लौट रहा था। ठंडी नदी के पुल के पास सुहाबा राम भुड्डी धर्मशाला के सामने मार्ग पर बने गड्ढे से बचने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर फिसल गई और नरेश सड़क में गिर गया।
विज्ञापन


इस बीच पीछे से सीमेंट लेकर जा रहे ट्रक (यूके 06 सीबी 0049) के पिछले पहिये की चपेट में आकर नरेश का सिर कुचल गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। सूचना पर थानाध्यक्ष ललित मोहन जोशी टीम साथ मौके पर पहुंचे और ट्रक को कब्जे में लेकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक नरेश तीन बहनों का इकलौता भाई था। वह अपने पीछे पत्नी मोना, तीन वर्षीय पुत्री आराध्या एवं परिजनों को रोता-बिलखता छोड़ गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानलेवा साबित हो रही टाइल्स बिछाने को छोड़ी जगह  
गदरपुर। मुख्य बाजार में ठंडी नदी के पुल से सकैनिया मोड़ तक दोनों तरफ हुए डामरीकरण एवं प्रस्तावित फुटपाथ पर टाइल्स रोड का निर्माण कराने को छोड़ी गई जगहें जानलेवा साबित हो रही हैं। पूर्व में टाईल्स रोड बनाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद से मार्ग के किनारे से नाली तक जगह का समतलीकरण कराया गया था। एक दूसरे से आगे निकलने की आपाधापी में दोपहिया वाहन चालकों के साथ आये दिन वाहन फिसलने की घटनाएं हो रही हैं। धर्मशाला के सामने जिस जगह हादसा हुआ है, वहां मार्ग की ऊंचाई नौ इंच से भी अधिक है। डामरीकरण के बाद मार्ग के किनारों को मिट्टी आदि से बंद नहीं किया गया।  टाइल्स रोड बनाने का काम पिछले छह महीने से बंद होने से लोगों में खासी नाराजगी है।  


अमर उजाला की अपील 
दोपहिया चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें। यह हमारी सुरक्षा के लिए जरूरी है। सड़क हादसों में अधिकतर लोगों की मौत हेलमेट नहीं पहनने और सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण ही होती है। हेलमेट बोझ नहीं, सुरक्षा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed