{"_id":"48086737c73de1ee51c6d47495dc0c53","slug":"bike-riders-try-constables-car-offer-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार कांस्टेबलों पर कार चढ़ाने की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार कांस्टेबलों पर कार चढ़ाने की कोशिश
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/ रुद्रपुर
Updated Wed, 06 Jan 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चोरी का सामान लेकर भाग रहे आरोपियों ने चीता बाइक सवार दो कांस्टेबलों पर क्वालिस चढ़ाने की कोशिश की। कांस्टेबल ने कच्चे रास्ते में जाकर किसी तरह जान बचाई। पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को धर दबोचा और दो फरार होने में कामयाब रहे। पुलिस ने कार में लदा दुकानों से चुराया सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों को जेल भेजने की कार्यवाही में जुट गई है।
विज्ञापन
बीते 2 जनवरी की रात चोरों ने काशीपुर मार्ग पर स्थित प्रताप क्लीनिक में घुसकर इनवर्टर, बैट्रा, निमोलाइजर मशीन और पांच हजार रुपये नकद चुरा लिए थे। इसके अलावा समीप स्थित टायर की दुकान से 30 हजार रुपये के 3 टायर चुरा लिए थे। पुलिस ने प्रताप क्लीनिक के स्वामी प्रताप सिंह निवासी ग्राम इंद्रपुर बिलासपुर और टायर की दुकान के मालिक आसिफ निवासी भूतबंगला ने चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
मंगलवार तड़के एक क्वालिस कार संख्या डीएल8सी जे 2489 तेजी से रुद्रपुर से काशीपुर की तरफ जा रही थी। रेलवे क्रासिंग के पास चीता बाइक सवार कांस्टेबल नरेंद्र पाठक और दिनेश ध्यानी ने कार रोकने की कोशिश की तो चालक ने कार उन पर चढ़ाने की कोशिश की। कांस्टेबलों ने बचने के लिए बाइक को कच्चे रास्ते में उतार दिया। थोड़ी आगे जाकर क्वालिस असंतुलित होकर सड़क किनारे पिलर पर जा टकराई।
विज्ञापन
इसी बीच गश्त कर रहे कोतवाल जेसी पाठक, बाजार चौकी इंचार्ज बीएस रमोला, एसआई सुनील बिष्ट और अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पहुंच गए। उन्होंने घेराबंदी कर फराज पुत्र मोहम्मद साजिद निवासी अम्तुल विहार कोहिनूर मोहल्ला कटघर और शन्नू खां निवासी अख्तर मोहल्ला बुग्दादी साहब की मजार थाना सिविल लाइंस रामपुर को धर दबोचा। उन्होंने फरार आरोपियों के नाम इकरार और सुल्तान निवासी लालबाग मुरादाबाद बताया।
घटना के समय कार को सुल्तान चला रहा था। कार की तलाशी लेने पर उसमें रखे चोरी के तीन टायर, दो बैट्री और इनवर्टर बरामद हुए हैं। कोतवाल पाठक ने बताया कि आरोपियों ने चीता बाइक सवार कांस्टेबलों पर कार चढ़ाने की कोशिश की थी। लेकिन न केवल बड़ी दुर्घटना होते-होते बच गई, वहीं दो आरोपियों को पकड़कर चोरी का माल भी बरामद कर लिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।