{"_id":"59f226754f1c1b9e678b7b1f","slug":"bike-rider-punks-looted-paddy","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक सवार बदमाशों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूटी
अमर उजाला ब्यूरो सितारगंज।
Updated Fri, 27 Oct 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों द्वारा लूटी गई ट्रैक्टर ट्राली।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक सवार बदमाशों ने धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट ली और चालक के हाथ-पांव बांधकर उसे पुल के नीचे फेंक गए। घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने लूट का मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए एसओजी समेत चार टीमों को लगाया है। सीमावर्ती क्षेत्रों में बदमाशों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
बघौरा गांव के पूर्व प्रधान जरनैल सिंह का पिपलिया, थाना किच्छा क्षेत्र में फार्म हाउस है। बुधवार देर शाम जरनैल के फार्म हाउस से तीन ट्रैक्टर-ट्रालियां धान लेकर बघौरा गांव आ रही थीं। दो ट्रैक्टर-ट्रालियां तो गांव पहुंच गईं, लेकिन काफी देर बाद भी तीसरी ट्रैक्टर-ट्राली नहीं पहुंची। इसी बीच एनएच-74 किनारे स्थित कठंगरी गांव के उपप्रधान जीत सिंह ने जरनैल सिंह और पुलिस को धान से भरी ट्रैक्टर-ट्राली लूट की जानकारी दी। जरनैल और पुलिस टीम कठंगरी गांव पहुंची। यहां ट्रैक्टर-ट्राली चालक वीरेंद्रनगर गोठा निवासी संजय पुत्र त्रिलोकी सिंह ने बताया कि बैगुल पुल पर दो बाइकों पर सवार चार नकाबपोश बदमाशों ने उसकी ट्रैक्टर-ट्राली रोक ली और रुकते ही उनमें से एक बदमाश ने उसके सिर पर रॉड मार दी। तीन अन्य बदमाशों ने उसके हाथ-पांव बांधकर पुल के नीचे फेंक दिया और फिर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर फरार हो गए। जैसे-तैसे पैर खोलकर वह पैदल कठंगरी गांव पहुंचा, जहां उपप्रधान जीत सिंह ने उसके हाथ खोले।
लूट की घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कोतवाल बीएस भाकुनी ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी, जिस पर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पिंचा और सीओ हिमांशु शाह घटनास्थल पहुंचे और मौका मुआयना किया। रात भर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया, लेकिन बदमाशों का कहीं पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को एसपी पिंचा ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी व पुलिस की चार टीमें गठित कीं। उन्होंने बताया कि बदमाश सितारगंज की तरफ ट्रैक्टर-ट्राली लेकर भागे। उत्तर प्रदेश की सीमा पर चौकसी बरती जा रही है और बदमाशों की सघन तलाश में पुलिस टीमें जुटी हैं। एसओजी द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ ही घटनास्थल की कॉल डिटेल निकाली जा रही है। जल्द ही बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। इधर, प्रभारी निरीक्षक बीएस भाकुनी ने बताया कि पूर्व प्रधान जरनैल सिंह के पुत्र पवनदीप सिंह की तहरीर पर चार बदमाशों के खिलाफ आईपीसी की धारा 394 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
चालक की मिन्नत पर जिंदा छोड़ गए बदमाश
लूटकांड को अंजाम देने वाले बदमाशों ने जब चालक संजय के सिर पर रॉड से वार किया तो संजय हाथ जोड़कर जान बख्शने की मिन्नतें करने लगा। बताया कि बदमाश उसके साथ मारपीट कर रहे थे तो उसने कहा कि सब कुछ ले जाओ, पर मुझे जान से मत मारो। इस पर बदमाश उसके हाथ-पांव बांधकर पुल के नीचे फेंक गए और धान से लदी ट्रैक्टर-ट्राली लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन