{"_id":"5a089c5a4f1c1bd8538bca5b","slug":"bike-rider-death-due-to-bus-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बस की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो किच्छा।
Updated Mon, 13 Nov 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किच्छा से खटीमा जा रही निजी बस की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
ग्राम दोहरा थाना शीशगढ़ जिला बरेली निवासी रामप्रसाद का पुत्र तेजपाल (20) सिडकुल में नौकरी करता था। रविवार की सुबह तेजपाल अपने एक साथी के साथ बाइक संख्या यूके 06 एसी 1830 से किच्छा से बरा की ओर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बरा गांव में इंटर कालेज के निकट चौराहे पर बाइक पीछे से तेज गति आ रही बस संख्या यूपी 31 टी 9057 की चपेट में आ गई।
विज्ञापन
दुर्घटना में बाइक सवार तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। बरा चौकी प्रभारी विजेंद्र कुमार के अनुसार दुर्घटना की सूचना पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक का साथी वहां से गायब हो गया। मृतक ने हेलमेट पहना था या नहीं इस बात का भी पता नहीं चल सका। बताया कि दुर्घटना के बाद बस चालक घटनास्थल से दो किलोमीटर आगे एक ढाबे के सामने बस छोड़ फरार हो गया। बस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन