{"_id":"5a0735bd4f1c1bd7538bcbc3","slug":"bicycle-rider-dies-in-truck-grip","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sun, 12 Nov 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
काशीपुर के मृतक ओमप्रकाश की फाइल फोटो।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईंट से लदे ट्रक की चपेट में आकर साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
मानपुर निवासी ओमप्रकाश (65) की स्टेडियम के पास किराना की दुकान है। परिवार में एक बेटा और तीन बेटियां है। सभी विवाहित है। रोजाना की तरह शनिवार को भी ओमप्रकाश मुखर्जीनगर स्थित दिव्य धाम कुटिया में पूजा करने जा रहे थे। चीमा चौराहे से करीब सौ मीटर की दूरी पर संतोषी माता मंदिर के पास ईंट से लदे ट्रक (एचआर-55 सी/1839) े साइकिल को टक्कर मार दी।
जिससे ओमप्रकाश की मौके पर ही मौत हो गई। दुघर्टना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कटोराताल चौकी प्रभारी दिनेश बल्लभ ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। ओमप्रकाश के पुत्र संजीव कुमार शर्मा ने शनिवार देर शाम पुलिस को तहरीर देकर अज्ञात चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया।
विज्ञापन
बैरिकेडिंग बनी दुघर्टनाओं का सबब
चीमा चौराहे के आसपास के दुकानदारों का कहना है कि बैरिकेडिंग लगाकर चौराहे को वन-वे बना देने से दुघर्टनाएं बढ़ रही है। मेडिकल स्टोर स्वामी सुशील कुमार ने बताया कि दुकानदारों के कई बार अधिकारियों से गई बैरिकेडिंग हटाने की मांग की है। समस्या को समाधान पोर्टल पर भी डाला जा चुका है। बावजूद इसके प्रशासन द्वारा बैरिकेडिंग नहीं हटाई गई। इससे लगातार दुघर्टनाएं बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन