फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Betting on the match in the IPL match

आईपीएल मैच में सट्टा लगाते दो दबोचे

Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 16 Apr 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
Betting on the match in the IPL match
सट्टा लगाने वाले आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने आईपीएल मैचों में आनलाइन सट्टे के कारोबार का पर्दाफाश करते हुए दो सटोरियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और आठ हजार रुपये बरामद हुए।

रविवार शाम एएसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया थाना क्षेत्र में पिछले काफी समय से सट्टेबाजी की जानकारी मिल रही थी। इसके बाद पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम गठित कर सट्टेबाजों की धड़पकड़ में लगाया गया था। शनिवार की रात मुखबिर से सूचना मिली कि जाफरपुर के गुरुकृपा मोबाइल कम्युनिकेशन में आईपीएल मैच में आनलाइन सट्टेबाजी की जा रही है। टीम ने दुकान में छापा मारा तो जाफरपुर निवासी सौरव मक्कड़ उर्फ हैप्पी और रजत चिलाना को मोबाइल फोन के जरिये आइपीएल के मैच में हार जीत का सट्टा लगाते और पेटीएम से लेनदेन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम और 66 आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।  टीम में थाना प्रभारी डीआर वर्मा, एसओजी प्रभारी तुषार बोरा, एसआई महेश चंद्र, कपिल कंबोज, एसआई एसओजी पंकज कुमार, कांस्टेबल हेम चंद्र, राजीव जोशी, चंद्रशेखर, खीम सिंह, सुबोध शर्मा, संतोष रावत, मदन लाल आदि थे।  
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed