{"_id":"5791181f4f1c1b5a3dc4b7df","slug":"beggar-knife-stabbed-in-the-stomach-seriously","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिखारी के पेट के घोंपा चाकू,हालत गंभीर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भिखारी के पेट के घोंपा चाकू,हालत गंभीर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Fri, 22 Jul 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्कातिसौर गांव में अज्ञात ने एक भिखारी के पेट में चाकू घोंप कर उसे गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल को 108 आपातकालीन सेवा के वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर अस्पताल से उसे हल्द्वानी हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
प्राप्त जानकारी के अनुसार तुर्कातिसौर गांव के राजकीय प्राथमिक स्कूल में बृहस्पतिवार को 65 वर्षीय व्यक्ति घायलावस्था पर तड़प रहा था। सुबह सात बजे विद्यालय की प्रधानाध्यापिका दर्शनी देवी स्कूल पहुंची तो उसे यह विद्यालय के फर्श पर तड़पता मिला। घायल व्यक्ति का कुर्ता फटा हुआ था। पेट में गहरे घाव थे। जिनसे खून बहा रहा था।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापिका की ओर से पूछने पर घायल ने बताया कि उसका नाम आशिफ खान पुत्र गरीब खान है और वह पूर्वांचल का रहना वाला है। बताया कि रात वह स्कूल के बरामदे में सोया हुआ था। अज्ञात व्यक्ति स्कूल में आया और उस पर चाकू से वार कर दिया। जिससे चाकू उसके पेट में लगा। इस पर प्रधानाध्यापिका ने 108 आपातकालीन सेवा के एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
एंबुलेस के जरिये इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी डा. हर्ष सिंह ऐरी ने उसकी गंभीर स्थिति को देख उसे हल्द्वानी के डा. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया। खबर लिखे जाने तक घायल के घर व परिवार को पता नहीं चल सका था। दूसरी तरफ ग्रामीणों का कहना है कि हमले में घायल यह व्यक्ति गांव में आकर भीख मांगता था।