फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Been the pretext of marriage misconduct

निकाह का झांसा देकर करता रहा दुराचार

Fri, 10 Jun 2016 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Fri, 10 Jun 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
Been the pretext of marriage misconduct
रेप - फोटो : अमर उजाला

एक व्यक्ति ने तलाकशुदा महिला को प्रेम जाल में फंसाया और डेढ़ साल तक उसका यौन शोषण किया। आरोप है कि जब निकाह का दवाब डाला तो आरोपी ने उससे वेश्यावृत्ति कराने की कोशिश की। 

विज्ञापन


नाकाम रहने पर उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की। बिना निकाह किए उसे बीवी बनाकर रखा और साढ़े तीन लाख रुपये उधार लेने के बाद हड़प लिए। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरु कर दी है।
विज्ञापन


क्षेत्र निवासी एक महिला ने कहा है कि उसका चार साल पहले पति से तलाक हो चुका है। डेढ़ साल पहले ग्राम बैलजुड़ी थाना कुंडा निवासी अफसर अली उसके संपर्क में आया। उसने खुद को अविवाहित बताते हुए निकाह करने का वादा कर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अफसर ने बिना निकाह किए उसे मदर कालोनी में किराए के मकान में पत्नी की तरह रखा। लगातार शारीरिक संबंध बनाने के साथ ही अफसर ने गोदाम, माता की दवाइयों और बैंक का कर्ज उतारने के लिए उससे करीब 3 लाख 60 हजार रुपये उधार लिए। 

बीते सात मार्च को अफसर दो लोगों को लेकर घर पहुंचा और उनके साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला। इंकार करने पर अफसर ने उसके साथ गाली गलौच और मारपीट की। उसने निकाह और पैसे देने से इंकार करते हुए हत्या करने की धमकी तक दी। 

महिला ने कहा कि उसने इसकी शिकायत कोतवाली के साथ ही एसएसपी तक की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब कहीं सुनवाई नहीं हुई तो उसने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने धारा 156(3) के तहत कोतवाली पुलिस को आरोपी पर मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए। 


एसएसआई लाखन सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर आरोपी अफसर के खिलाफ धारा 376, 323, 504, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed