फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Become quacks robbed two elderly women

फर्जी डाक्टर बन दो वृद्ध महिलाओं को लूटा

Sat, 28 Feb 2015 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जसपुर Updated Sat, 28 Feb 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन

ग्राम ध्याननगर निवासी महिला को दो फरवरी को लूटने के बाद शुक्रवार को फिर फर्जी डाक्टर बनकर लुटेरों ने सरकारी अस्पताल में दो वृद्ध महिलाओं को निशाना बनाया है। वे दोनों महिलाओं से कानों के कुंडल और नगदी लूटकर रफूचक्कर हो गए। उधर, एक महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जिसे डाक्टरों ने रेफर कर दिया। लगातार सरकारी अस्पताल में घट रही घटनाओं से शहरवासी सकते में हैं।

विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह मोहल्ला दिल्ला सिंह निवासी सरमा देवी (55) पत्नी रामकिशोर अपने पति को सरकारी अस्पताल में दवा दिलाने आई थी। उसका पति पर्ची बनवाने के लिए मरीजों की लाइन में लग गया तो वह फर्श पर बैठ गई तभी उसके पास एक फर्जी डाक्टर आया। उससे उसकी बीमारी के बारे में मालूम किया। उसने उसे बताया कि उसके पति को निमोनिया है। जबकि उसे गठिया की बीमारी है। फर्जी डाक्टर ने वृद्ध महिला को अभी आराम आने की बात कहकर नशे की दवाई खिला दी। कुछ समय बाद वह बेहोश हो गई। तब उक्त डाक्टर ने भीड़ से अलग उठाकर उसे फर्श पर लिटा दिया और उसके कानों के कुंडल, दो हजार रुपए लूट लिए।
विज्ञापन

 वहीं ग्राम हजीरो निवासी रोहिताश (50) का सरकारी अस्पताल में आयोजित निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में बुधवार को आंखों का आपरेशन हुआ था। शुक्रवार को वह अपनी पत्नी नन्हीं देवी के साथ आंखों के टांके कटवाने आए थे। वह अंदर कक्ष में आंखों के टांके कटवा रहा थे। जबकि पत्नी बाहर बैठी थी। तभी उसके पास एक फर्जी डाक्टर आया। उससे उसकी बीमारी के बारे में मालूम किया। वृद्धा ने कहा कि उसे गैस बहुत बनती है। अम्मा जी कहकर अभी आराम हो जाएगा और दवाई खिला दी। कुछ समय बाद वह भी बेहोश हो गई। उसके पास से भी नगद रुपए और कुंडल लूट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed