फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Beating two people to be half dead

दो लोगों को पीट-पीट कर अधमरा किया

Tue, 25 Aug 2015 11:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर। Updated Tue, 25 Aug 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 दो लोगों को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। हमलावर दोनों को मरा समझकर एक खंडहर में फेंक कर फरार हो गए। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टरों ने उन्हें रेफर कर दिया।


मंगलवार सुबह ढकिया मोड़ पर स्थित अधूरी बनी फैक्ट्री के खंडहर में ग्राम ढकिया निवासी रविंद्र चौधरी (37) और गुरमीत सिंह (25) गंभीर रूप से घायलावस्था में बेहोश पड़े मिले। किसी ने दोनों को लाठी-डंडों, सरिया से पीट-पीट कर अधमरा कर मृत समझकर छोड़ दिया था। सूचना मिलने पर कुंडेश्वरी पुलिस ने दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत नाजुक होने पर डाक्टरों ने दोनों को हायर सेंटर को रेफर कर दिया। रविंद्र चौधरी की हालत अधिक खराब थी। उसका सिर फटा हुआ था। रविंद्र चौधरी की माता अंगूरी देवी ने बताया कि उसका पुत्र गुरुमीत सिंह के साथ रात को खेत पर लगे ट्यूबवेल को देखने गया था। रात को घर नहीं लौटा सुबह घायल मिला। उधर रविंद्र चौधरी की पुत्री शिखा चौधरी ने कुंडेश्वरी पुलिस चौकी में दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी एके सिंह ने कहा कि शिखा चौधरी ने रिपोर्ट में कहा कि उसके पिता ने श्याम सिंह और सोनू निवासी शिवनगर ढकिया के साथ साझे में ट्रैक्टर-ट्राली खरीदी थी। ट्रैक्टर-ट्राली की कमाई के रुपयों को लेकर तीन दिन पहले भी उसके पिता का कुछ लोगों से झगड़ा और गाली-गलौच हुई थी। रात को उसके पिता और गुरमीत सिंह के साथ हुई घटना में इन दोनों का हाथ है।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed