फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Bdipura township intercepted consignment of blankets

भदईपुरा बस्ती में पकड़ी कंबलों की खेप

Mon, 30 Jan 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रुद्रपुर Updated Mon, 30 Jan 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
भदईपुरा बस्ती में लाए गए 172 कंबलों की खेप को उड़नदस्ता टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जे में ले लिया। मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह पता नहीं लगा है कि कंबल किसके थे। अलबत्ता बस्ती के कुछ लोगों ने किसी राजनीतिक व्यक्ति की ओर से वोटरों को वितरित किए जाने के लिए इन्हें लाए जाने की आशंका है।
विज्ञापन



 रविवार दोपहर उड़नदस्ता टीम को सूचना मिली कि भदईपुरा बस्ती में वोटरों को वितरित करने के लिए कंबल लाए गए हैं और उन्हें वितरित करने की तैयारी की जा रही है। सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर कंबलों के तीन बंडल अपने कब्जे में ले लिए। ये कंबल एक किराना की दुकान के बाहर रखे हुए थे, हालांकि इन्हें वितरित किए जाने के कोई प्रमाण मौके पर नहीं मिले। कुछ लोगों का कहना था कि ये कंबल किसी पार्टी की ओर से वोटरों को वितरित करने के लिए लाए गए थे, जबकि एक महिला इन्हें पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में वितरित किए जाने के लिए लाए जाने का हवाला दे रही थी।
विज्ञापन


कोतवाली लाने पर तीनों बंडलों को खोला गया तो उसमें कुल 172 कंबल बरामद किए गए। टीम ने मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दे दी है। कोतवाल एनएन पंत ने बताया कि कंबलों को कौन यहां लाया था और किस मकसद से लाया गया इसकी जांच की जा रही है। पूछताछ के लिए एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed