{"_id":"58693f7f4f1c1b3f7aeeb9f1","slug":"b-tech-student-killed-in-a-road-accident-companion-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बीटेक के छात्र की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 01 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
शनिवार देर रात बाइक सवार दो छात्र दीनदयाल चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गए। दुर्घटना में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
सेराघाट अल्मोड़ा निवासी कमलेश पांडे (23) की बाइक (यूके06एल2967) शनिवार रात दीनदयाल चौराहे पर डिवाइडर से टकरा गई। दुर्घटना में बाइक चला रहे कमलेश की मौके पर मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा उसका साथी रोहित शुक्ला घायल हो गया।
विज्ञापन
लोगों ने कोतवाल प्रमोद शाह को घटना की सूचना दी और घायल रोहित को अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। कमलेश पंतनगर विवि में बीटेक का छात्र था।
विज्ञापन