{"_id":"5aa2d96a4f1c1bb0758b484b","slug":"attack-on-traffic-soldier","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक सिपाही पर गंडासे से हमला, भागकर बचाई जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैफिक सिपाही पर गंडासे से हमला, भागकर बचाई जान
अमर उजाला ब्यूरो रुद्रपुर
Updated Sat, 10 Mar 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रुद्रपुर में हमले में बाल बाल बचा सिपाही ललित नेगी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीडी चौक में सड़क में खड़े ई-रिक्शा को हटा रहे ट्रैफिक सिपाही पर अचानक नशे में धुत युवक ने गंडासे से हमला कर दिया। सिपाही ने जान बचाने के लिए दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
शुक्रवार की शाम डीडी चौक पर ट्रैफिक सिपाही ललित नेगी जाम का कारण बने ई-रिक्शा को हटा रहा था। इसी बीच नशे की हालत में एक युवक ललित से गालीगलौच करने लगा। जब ललित ने उसे समझाने की कोशिश की तो युवक ने अचानक गंडासे से उस पर हमला बोल दिया। इस पर ललित जान बचाने के लिए यातायात बूथ की ओर दौड़ा तो हमलावर युवक भी उसके पीछे-पीछे गंडासा लेकर दौड़ पड़ा।
विज्ञापन
इसी बीच ललित ने यातायात बूथ पर पहुंचकर जान बचाने के लिए एक कुर्सी हमलावर की तरफ फेंकी। लेकिन हमलावर ने उस पर गंडासे से दो वार कर दिए, इसमें वह बाल-बाल बच गया। इसी बीच फिर से ललित जान बचाने के लिए दौड़ा तो हमलावर दौड़ते हुए जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने से उसके हाथ से गंडासा भी छूट गया। इसके बाद हिम्मत कर ट्रैफिक और सीपीयू कर्मियों ने हमलावर को पकड़कर कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
यातायात इंचार्ज मनीष शर्मा ने बताया कि हमले में सिपाही बाल-बाल बचा है। आरोपी के खिलाफ तहरीर दी गई है। इधर, एसएसआई नासिर हुसैन ने बताया कि आरोपी की पहचान सोनू शर्मा निवासी डाक्टर कॉलोनी के रुप में हुई है। उसका गंडासा भी जब्त किया गया है।