{"_id":"5b941c97867a557ec232c886","slug":"attack-on-the-police-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस टीम पर हमला, दरोगा का सिर फोड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस टीम पर हमला, दरोगा का सिर फोड़ा
अमर उजाला ब्यूरो जसपुर।
Updated Sun, 09 Sep 2018 12:31 AM IST
विज्ञापन
घायल दरोगा वीरेंद्र सिंह।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मृतकों को अभिलेखों में जिंदा दर्शा उनका फर्जी बीमा कर क्लेम लेने और गैंगस्टर एक्ट के आरोपियों को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोपियों ने लोहे की रॉड से एक दरोगा का सिर फोड़ दिया। दरोगा को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 12 बोर का तमंचा और लोहे की रॉड बरामद की है।
ग्राम मलपुरी के पूर्व ग्राम प्रधान सूबा सिंह और उसके पुत्रों सिमरनजीत सिंह और अवतार सिंह पर मृतकों को अभिलेखों में जिंदा दिखाकर उनका बीमा कर लाखों रुपये का बीमा क्लेम लेने का मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। तीनों पर पुलिस ने गैंगस्टर लगाया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट काशीपुर की अदालत में वह तारीखों पर हाजिर नहीं हो रहे थे।
अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए थे। शुक्रवार की रात 11 बजे पतरामपुर पुलिस चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में एसआई सुरेंद्र बिष्ट, रविंद्र बिष्ट, सिपाही गिरीश मठपाल, नरेंद्र दिलवाल और रामपाल सिंह आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उनके घर गए थे।
विज्ञापन
घायल दरोगा वीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि उन्होंने आरोपियों को चारों तरफ से घेर लिया था। आरोपी सिमरनजीत तमंचे को लोड करके सिपाही नरेंद्र दिलवाल पर निशाना साध रहा था कि उन्होंने झपटकर उसे दबोच लिया और तमंचा कब्जे में ले लिया। इस पर आरोपी के पिता पूर्व प्रधान सूबा सिंह ने उनके सिर पर लोहे की रॉड मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए।
प्रभारी कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने आरोपी सिमरनजीत और सूबा सिंह को गिरफ्तार कर तमंचा और लोहे की रॉड बरामद कर ली है। इस दौरान तीसरा आरोपी अवतार सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस की घेराबंदी तोड़कर फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ 353, 332, 307 की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। घायल दरोगा अब खतरे से बाहर हैं। देर रात सीओ राजेश भट्ट ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
पिता-पुत्रों पर दर्ज हैं कई मुकदमे
जसपुर। ग्राम मलपुरी के पूर्व प्रधान सूबा सिंह पर कोतवाली एवं कुंडा थाना क्षेत्र में मृतकों को जिंदा दर्शा उनका बीमा कर लाखों रुपये का क्लेम लेने के मामले के चार मुकदमे दर्ज हैं। सिमरनजीत पर छह तथा अवतार सिंह पर तीन केस दर्ज हैं। आरोपी अब तक लाखों रुपयों का बीमा क्लेम ले चुके हैं।
पुलिस के साथ पूर्व में भी हो चुकी है मारपीट-अभद्रता
जसपुर। कोतवाली क्षेत्र में इस घटना से पहले भी पुलिस की वर्दी फाड़ने, मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं। 4 अगस्त 2013 को मोहल्ला दिल्ला सिंह में मुखबिर की सूचना पर कच्ची अवैध शराब के आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया था। टीम में शामिल सिपाही महेंद्र सिंह की बंद कमरे में पिटाई की गई थी।
10 मई 2017 को ब्लॉक कॉलोनी में जमीन के विवाद में आरोपियों की गिरफ्तारी को गई एसआई रुचिका की आरोपियों ने वर्दी फाड़ दी थी। उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया था। 13 मई 2017 की देर रात बड़ी नहर के पास हुई सड़क दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया था। जाम खुलवाने गई पुलिस टीम के एसआई जगमोहन को जाम लगाने वालों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा था।