{"_id":"437be480eb8f27c1517abbb401362b51","slug":"atm-guard-killed-by-punks-who-rob-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम लूटने आए बदमाशों ने किया गार्ड का कत्ल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम लूटने आए बदमाशों ने किया गार्ड का कत्ल
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो/काशीपुर।
Updated Tue, 04 Aug 2015 01:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम लूटने आए बदमाशों ने विरोध करने पर वहां तैनात गार्ड की हत्या कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
रुद्रपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आलू फार्म स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में रविवार देर रात बदमाशों ने धावा बोल दिया। विरोध करने पर उन्होंने वहां तैनात गार्ड शिवचरन शर्मा (71) पुत्र फकीर चंद्र शर्मा निवासी श्यामपुरम की हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने एटीएम तोड़ने का प्रयास किया लेकिन नाकाम रहे।
विज्ञापन
दूसरा गार्ड (मृतक का बेटा) सतीश शर्मा सोमवार सुबह पौने आठ बजे जब ड्यूटी पर आया तो उसे शिवचरण शर्मा एटीएम के अंदर कुर्सी पर मृत मिले। उसने एक्सिस बैंक स्टेशन रोड शाखा काशीपुर के प्रबंधक अनुराग नेगी और कुंडा थाने को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
एएसपी कमलेश उपाध्याय, सीओ पीसी आर्या, कोतवाल वीके जेठा, एसओ कुंडा हरेंद्र चौधरी सहित तमाम अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और एक्सिस बैंक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
नाक-कान से निकले खून से मृतक की कमीज भीगी थी, लेकिन शरीर पर चोट के निशान नहीं थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर चोट से पेट में खून भरना पाया गया, जो नाक और कान से निकला था।
एएसपी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि चोरों ने गार्ड से एटीएम के कमरे की चाबी लेकर उससे एटीएम खोलने का प्रयास किया जो खुला नहीं। चाबी एटीएम मशीन के खुले हुए दरवाजे के पास पड़ी मिली।
एटीएम रूम में लगे सीसीटीवी कैमरे के तार कटे थे और कैमरा बंद था। एसओ कुंडा हरेंद्र चौधरी ने बताया कि रविवार रात करीब ढाई बजे जब पुलिस एटीएम की तरफ गश्त पर गई थी तब सब कुछ ठीक-ठाक था।