फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Asked to pay the hotel bill, firing

होटल का बिल देने को कहा तो दोस्त पर झोंका फायर

Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
अरुण कुमार अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अरुण कुमार Updated Wed, 02 Jan 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Asked to pay the hotel bill, firing
रुद्रपुर के निजी अस्पताल में भर्ती गोली से घायल कैलाश।  - फोटो : amar ujala

होटल में शेफ का काम करने वाले एक युवक पर उसके दोस्त ने तमंचे से फायर झोंक कर घायल कर दिया। घायल का आरोप है कि उसने दोस्त से होटल का कमरा खाली करने और बिल का भुगतान करने के लिए कहा था। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन


मूल रूप से लमगड़ा (अल्मोड़ा) का रहने वाला कैलाश आर्या (30) शहर के नीलकंठ होटल में शेफ का काम करने के साथ ही कैंटीन भी चलाता है। कैलाश के अनुसार रंपुरा वार्ड आठ में रहने वाला उसका दोस्त पुष्कर सिंह टाकुली मंगलवार सुबह अपने एक दोस्त के साथ होटल में आया और एक कमरा किराये पर लिया। कुछ देर बाद ही दोनों कमरे में बैठकर शराब पीने लगे। देर शाम को पुष्कर का दोस्त होटल से चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद ही होटल के एक शेफ ने कैलाश को बताया कि पुष्कर ने होटल के खाने का बिल नहीं दिया है और कमरा छोड़ने की बात कह रहा है। इस पर कैलाश ने पुष्कर को होटल छोड़ने से पहले बिल भुगतान करने की बात कही। इसी बात को लेकर पुष्कर कैलाश से उलझ गया और कैलाश के विरोध करने पर पुष्कर ने तमंचे से कैलाश पर फायर झोंक दिया और फरार हो गया। गोली कैलाश के दाएं कंधे पर लगी। सूचना पर होटल पहुंचे कोतवाल केसी भट्ट ने घायल कैलाश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई होटलों में एक साथ कर चुके हैं काम 
होटल नीलकंठ में दोस्त को गोली मारकर घायल करने वाला पुष्कर कई होटलों में कैलाश के साथ शेफ का काम कर चुका है। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती भी है। वर्तमान में पुष्कर का एक मकान रंपुरा और दूूसरा खेड़ा में है। फिलहाल पुलिस पुष्कर की धरपकड़ के लिए उसके कई रिश्तेदारों से पूछताछ में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed