{"_id":"5b9c021f867a5501363bd28c","slug":"ashu-connection-in-kashipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशीपुर से वास्ता है दुष्कर्म के आरोप में फंसे आशु भाई गुरु का ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
काशीपुर से वास्ता है दुष्कर्म के आरोप में फंसे आशु भाई गुरु का
अमर उजाला ब्यूरो काशीपुर।
Updated Sat, 15 Sep 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
ashu bhai guruji
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाज कराने आई एक महिला से दुष्कर्म और उसकी बेटी से छेड़छाड़ के आरोप में पुत्र के साथ गाजियाबाद से पुलिस की गिरफ्त में आए कथित चमत्कारी बाबा आशु भाई गुरु का काशीपुर से भी वास्ता रहा है। काशीपुर के मोहल्ला कटोराताल नई बस्ती में आशु गुरु की ससुराल है, जहां उसके साले का परिवार मुफलिसी में दिन काट रहा है। काशीपुर और आसपास के क्षेत्रों के तमाम धनाड्य परिवार बाबा के भक्त हैं।
विज्ञापन
अपनी दिव्य शक्तियों से लोगों की किस्मत संवारने का दावा करने वाले रोहिणी (दिल्ली) निवासी आशु भाई गुरु , उनके पुत्र और एक अन्य साथी के खिलाफ एक महिला ने आठ सितंबर को दिल्ली के हौजखास थाने में दुष्कर्म और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया था। बृहस्पतिवार रात दिल्ली पुलिस ने आरोपी बाबा और उसके पुत्र को गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया। आसिफ खान उर्फ आशु बाबा का विवाह 30 वर्ष पूर्व मोहल्ला कटोराताल (काशीपुर) निवासी फहमिदा के साथ हुआ था। तब तक आसिफ वकालत करता था। इससे पूर्व वह ड्राइक्लिनर्स का काम भी कर चुका है।
विज्ञापन
उसके पिता इदा खान सेना से रिटायर्ड थे। ढाई दशक पूर्व एक तांत्रिक के संपर्क में आने के बाद आसिफ भी लोगों को भविष्य बतानेे लगा। आशु भाई गुरु की एक बेटी और एक बेटा डॉक्टर हैं। छोटी बेटी फैशन डिजाइनिंग के क्षेत्र में जाना माना चेहरा है। दिल्ली के रोहिणी एवं हौजखास क्षेत्र में बाबा का भव्य आश्रम है। राधे मां से भी बाबा की नजदीकियां बताई गई हैं।
विज्ञापन
आशु भाई के साले अखलाक ने कटोराताल के मकान का हिस्सा बेचकर मोहल्ला नईबस्ती में छोटा सा मकान बनाया है। उस पर चार बेटियों व एक बेटे की जिम्मेदारी है। उसकी माली हालत ठीक नहीं है। रोजगार की तलाश में अखलाक को वतन छोड़ना पड़ा। वह अभी सऊदी में है। अखलाक की पत्नी सितारा बताती है कि आशुभाई बहुत ही मिलनसार स्वभाव के हैं।
उनकी पत्नी व बच्चे यहां आते रहते हैं। शहर में उनके और भी कई रिश्तेदार है। पत्नी फहमिदा के नाम उन्होंने आंखों के अस्पताल के पास एक भूखंड भी खरीदा है। सलहज ने बताया कि आशु धार्मिक प्रवृत्ति के हैं। कुरान के अलावा उन्हें वेद, पुराणों व उपनिषदों की भी अच्छी समझ है। उनकी हिंदी, अंग्रेजी, अरबी, गुरमुखी, संस्कृत, उर्दू भाषाओं पर मजबूत पकड़ है। काशीपुर व आस-पास के क्षेत्रों में कई परिवार आशु भाई गुरु से जुड़े हैं।