{"_id":"599495d74f1c1b351a8b4660","slug":"ash-and-jwellary-stolen","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद घर में चोरों का धावा, नकदी और जेवरात चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बंद घर में चोरों का धावा, नकदी और जेवरात चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, ऊध्ामसिंह नगर
Updated Thu, 17 Aug 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजगार की तलाश में दिल्ली से आए एक परिवार पर चोरों ने जमकर कहर बरपाया। परिजनों की गैरमौजूदगी में घर के ताले तोड़कर एक लाख तीस हजार की नगदी, करीब दो लाख के जेवरात और घरेलू सामान समेट ले गए। पुलिस में सुनवाई न होने पर यह परिवार मकान खाली कर चला गया।
विज्ञापन
दिल्ली निवासी महफूज पुत्र अब्दुल रहमान ने ग्राम बैलजूड़ी स्थित ताज कालोनी में मकान बनाया है। वह यहां नहीं रहत। उनके परिचित पंजाबी कालोनी दिल्ली निवासी मुश्ताक पुत्र नन्हे अपने बेटों के लिए रोजगार तलाश रहे थे। महफूज ने उन्हें काशीपुर वाले मकान में रहकर वहीं कारोबार करने का सुझाव दिया।
विज्ञापन
इस पर एक माह पूर्व मुश्ताक सपरिवार ताज कालोनी में आकर महफूज के मकान में रहने लगे। उनके बेटे कासिम और बिलाल ब्यूटी पार्लर शुरू करने के लिए मशीनें खरीदकर लाए थे। मुश्ताक की पत्नी हुस्न बानो ने बताया कि बीती 7 अगस्त को पूरा परिवार कलियर गया था। जहां से वह बेटी के घर मथुरा चले गए।
विज्ञापन
14 अगस्त को उन्हें मकान मालिक ने बताया कि उनके घर में चोरी हो गई है। घर आकर देखा तो ताले टूटे थे। चोर घर में रखी एक लाख 30 हजार की नगदी, सोने की चार अंगूठियां, हार, कुंडल, झुमके समेत करीब पांच तौला सोने के जेवरात, ब्यूटी पार्लर के लिए लाई गई मशीनें, एलईडी, इनवर्टर, बैटरी व कपड़े चुरा ले गए।
सूचना पर मंडी चौकी प्रभारी मदन सिंह बिष्ट टीम के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन न तो चोरों को पकड़ा न मुकदमा दर्ज किया। उधर, इस मामले में सुनवाई न होने पर पीड़ित परिवार मकान खाली कर अपनी बेटी के घर मथुरा चला गया। खबर लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नही हो सकी है।
एसओ को नहीं घटना की जानकारी
चोरी की रिपोर्ट दर्ज न किए जाने के बाबत पूछे जाने पर कुंडा थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया कि उन्हें घटना के संबंध में कोई जानकारी नही है। वह देहरादून में है। इस बारे में जानकारी लेने के लिए दो बार मंडी चौकी प्रभारी को फोन किया, लेकिन उनके द्वारा फोन रिसीव नही किया गया।