फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   After the death of the young villagers set fire to a dumper

युवक की मौत के बाद ग्रामीणों ने डंपर में आग लगाई

Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 09 Oct 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
After the death of the young villagers set fire to a dumper
अाग - फोटो : अमर उजाला

रविवार देर शाम ग्राम दभौरा टांडा निवासी दुर्योधन (24) पुत्र छत्रपाल देर शाम लगभग 7 बजे परमानंदपुर-अजीतपुर मार्ग से बाइक पर घर लौट रहा था। दभौरा टांडा के मोड़ पर पीछे से आ रहा एक ओवरलोड बेकाबू डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी और बाइक सवार डंपर के पहियों के नीचे कुचल गया। दुर्घटना होते ही चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। दुर्घटना को देख ग्रामीणों ने मृतक के घर सूचना भेजी तो परिवार में कोहराम मच गया। 

विज्ञापन


आक्रोशित ग्रामीणों ने जब युवक के कुचले शव को देखा तो वह आपे से बाहर हो गए। खबर फैलते ही सैकड़ों लोग दुर्घटनास्थल पर जमा हो गए। लोगों ने शव को हटाकर पहले तो डंपर में तोड़फोड़ की फिर आग लगा दी। इतना ही नहीं लोगों ने दुर्घटनास्थल पर परमानंदपुर-अजीतपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। इससे दोनों ओर सैकड़ों रेता बजरी भरे वाहन जाम में फंस गए। इधर दुर्घटना की खबर मिलते ही आईटीआई थाना प्रभारी नरेश चौहान पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लेकिन जाम के कारण वाहन आगे नहीं बढ़ पाए। 
विज्ञापन


पुलिस बड़ी मशक्कत के बाद दुर्घटना स्थल पर पहुंची। ग्रामीण डंपर चालक को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर शव नहीं उठाने दे रहे थे। लोगों को आरोप था कि डंपर ओवरलोड और तेजी से चलते है। इससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। पुलिस ने बमुश्किल ग्रामीणों को मनाया। पुलिस ने डंपर चालक को शीघ्र ही गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed