{"_id":"57dd8d364f1c1bd138d47b8b","slug":"after-making-driver-unconscious-took-away-the-luxury-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्राइवर को बेहोश कर लूट ले गए लक्जरी कार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ड्राइवर को बेहोश कर लूट ले गए लक्जरी कार
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊधमसिंह नगर
Updated Sun, 18 Sep 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली के लिए बुकिंग कर ले गए लक्जरी कार को अज्ञात दो लुटेरों ने लूट लिया। लुटेरे ड्राइवर को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोशी की हालत में कासगंज सड़क किनारे फेंक गए। ड्राइवर न होश आने पर कार मालिक को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
गोरीखेड़ा गांव निवासी आलम मलिक पुत्र मौ. अहमद मलिक ने बताया कि उनकी एक्सयूवी कार (यूके06एडी-3686) कृषि उत्पादन मंडी समिति में खड़ी रहती है। बीती 15 सितंबर की शाम करीब पांच बजे कार का ड्राइवर पंडरी निवासी सुरजीत सिंह उर्फ गोग पुत्र महेंद्र सिंह के पास दो लोग बरेली के लिए कार बुकिंग करने आए।
विज्ञापन
महेंद्र कार बुक कर उन लोगों को बरेली ले गया। शुक्रवार की शाम करीब सात बजे सुरजीत का फोन आया। फोन पर सुरजीत ने बताया कि बरेली टोल बैरियर पर टैक्स अदा करने के बाद जब वह आगे बढ़ा तो कुछ दूरी पर दोनों ने लघुशंका के बहाने कार रुकवा ली।
विज्ञापन
जैसे ही उसने कार रोकी तो पीछे बैठे दोनों लोगों में से एक ने रुमाल में नशीला पदार्थ रखकर उसे सुंघा दिया। इससे वह बेहोश हो गया। होश आया तो वह कासगंज में सड़क किनारे पड़ा था और दोनों लोग व कार गायब थी। आजम ने पुलिस से लुटेरों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने व लूटी गई लक्जरी कार बरामद किए जाने की मांग की है। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार ने बताया कि घटना में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।