फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   advocates should Avoid taking steps like strike: Justice Dhulia

हड़ताल जैसा कदम उठाने से बचें अधिवक्ता : न्यायमूर्ति धूलिया

Sun, 28 Oct 2018 11:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊधमसिंह नगर Updated Sun, 28 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
advocates should Avoid taking steps like strike: Justice Dhulia
काशीपुर में कार्यक्रम को संबोधित करते न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया। - फोटो : अमर उजाला

हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने रविवार को बार कार्यकारिणी कार्यालय का शुभारंभ किया। न्यायमूर्ति धूलिया ने अधिवक्ताओं को हड़ताल से बचने की नसीहत दी। कहा कि हड़ताल से वादकारों को परेशानी होती है। अधिकारियों को भी अधिक छुट्टियां लेने से बचना चाहिए। इससे पूर्व यहां पहुंचने पर बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति का स्वागत किया।

विज्ञापन


बार सभागार में आयोजित कार्यक्रम में न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि भारत रत्न पं. गोविंद बल्लभ पंत काशीपुर बार एसोसिएशन से जुड़े रहे थे, इसलिए इस बार एसोसिएशन की गरिमा बड़ी है। वहीं, बार पदाधिकारियों ने न्यायमूर्ति से यहां एक दिवसीय जिला जज कैंप, पूर्णकालिक परिवार न्यायालय, पॉक्सो कैंप और रेलवे मजिस्ट्रेट का एक दिवसीय कैंप लगाने की मांग की। न्यायमूर्ति धूलिया ने मांगों पर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि काशीपुर में परिवार न्यायालय में वादों की संख्या अधिक है। यहां नियमित कोर्ट लगाने की सिफारिश की जाएगी। 
विज्ञापन


न्यायमूर्ति ने बार की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता उमेश जोशी, राजवीर सिंह खोखर, विषेश्वरनाथ अग्रवाल, इंदर सिंह, ओमप्रकाश अरोरा, शैलेंद्र मिश्रा, अशोक शर्मा, गुलाम साबिर सिद्दीकी, टैक चंद, साधु सिंह, जयनंदन अग्रवाल, नंद किशोर बिरमानी, अनूप चतुर्वेदी, अफसर अली, रामकुमार शर्मा, रामकुंवर सिंह चौहान, मोहम्मद हनीफ आदि को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। इसके अलावा शास्त्रीय संगीत पर स्वागत गीत गाने वाली बालिका अदिति को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में अपर जिला जज प्रीतू शर्मा, श्रम न्यायाधीश नितिन शर्मा, अपर जिला जज ओम कुमार, जिलाधिकारी डॉ. नीरज खैरवाल, एसएसपी कृष्ण कुमार वीके, बार एसोसिएशन के सचिव गिरजेश खुल्बे, सिंधु आकाश, संजीव आकाश, अजीत शाह, ओम प्रकाश, शुभम सिंघल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजपुर सिविल कोर्ट के निरीक्षण को भी पहुंचे न्यायमूर्ति धूलिया 
बाजपुर। हाईकोर्ट के प्रशासनिक जज न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया ने रविवार को बाजपुर सिविल कोर्ट का निरीक्षण कर न्यायालय के कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। इसके बाद तहसील कार्यालय भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम कोर्ट को तहसील में शिफ्ट किए जाने पर भी विमर्श किया। वहां सिविल जज पारूल थपलियाल, बार एसोसिएशन अध्यक्ष कुलवंत उप्पल, सचिव विजय गर्ग, एसडीएम विवेक प्रकाश, संस्थापक अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, राजेश शर्मा, मानव शर्मा, गुलाम हुसैन, इकबाल, अशोक उप्पल, मेहरबान, विकास कश्यप, हीरा शर्मा आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed