फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Accused surrender in court in case of robbery in Bank

यूको बैंक से जेवरात चोरी के मामले में आरोपी का सरेंडर

Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  जसपुर।
अमर उजाला ब्यूरो  जसपुर। Updated Thu, 27 Sep 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन

यूको बैंक शाखा के स्ट्रांग रूम से 21 लाख रुपये से अधिक के गहने चोरी करने मामले में आरोपी चपरासी ने पुलिस को चकमा देकर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।  उधर, आरोपी दुष्यंत सिंह की अदालत में आत्मसमर्पण की सूचना पाकर बैंक शाखा के एक सफाईकर्मी ने जहर खा लिया। पुलिस ने बाथरूम कर दरवाजा तोड़कर उसे बाहर निकाला। उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। 

विज्ञापन


यूको बैंक शाखा के प्रबंधक विवेक अरुण ने 15 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी शाखा में गोल्ड लोन के 12 खाते चल रहे थे। लोन के एवज में रखे गए गहनों की कीमत 21,28,600 रुपये थी। जिस पर खातेदारों को बैंक ने 14.79 लाख रुपये का लोन दिया था। 11 सितंबर को एक खाताधारी लोन चुकता कर अपने गहने लेने के लिए बैंक शाखा पहुंचा था।
विज्ञापन


गहनों को वापस करने के लिए जब उन्होंन, सहायक प्रबंधक एवं खजांची ने तिजोरी खोली तो सभी गहने गायब मिले। इसकी सूचना उन्होंने अपने अंचल कार्यालय को दी। अंचल कार्यालय के प्रबंधक अमित सिन्हा और नवदीप सिंह ने बैंक शाखा पहुंचकर मामले की जांच की। सीसीटीवी फुटेज देखी तो प्रथमदृष्टया चपरासी दुष्यंत कुमार को दोषी पाया और उसे निलंबित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने इस मामले की जांच जोनल प्रबंधक रंजीत सिंह को सौंप दी थी। उन्होंने बैंक शाखा के समस्त स्टाफ का तबादला कर दिया था। घटना की जांच कर रहे एसआई देवेंद्र राजपूत ने बताया कि घटना के आरोपी दुष्यंत कुमार ने पुलिस को चकमा देकर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में सरेंडर कर दिया है। पुलिस अब आरोपी को अदालत से रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी। उधर, बैंक के जांच अधिकारी रंजीत सिंह ने बताया कि वह घटना की जांच कर रहे हैं। इस घटना में कौन-कौन लिप्त हैं यह जांच के बाद ही बताएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed