फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   युवक के साथ कुकर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

युवक के साथ कुकर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:30 AM IST
विज्ञापन
युवक के साथ कुकर्म करने वाले के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
जसपुर में नगर पालिका द्वारा ठेके पर रखे गए एक सफाई कर्मी ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति अधिनियम में फंसाने का भय दिखाकर एक शिक्षिका के पुत्र के साथ दो वर्षों तक कुकर्म किया। इसकी वीडियो क्लिपिंग बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर उससे 70 हजार रुपये ऐंठ लिए।

क्षेत्र निवासी एक युवक ने कहा कि उसके पिता का स्वर्गवास हो चुका है। उसकी मां एक विद्यालय में शिक्षिका है। वह बेरोजगार युवक है। नगर पालिका द्वारा ठेके पर रखा गया सफाई कर्मी अनिल कुमार उसकी मां के विद्यालय चले जाने के बाद घर आता था। उसने उसे एससी एसटी एक्ट में फंसाने का झांसा देकर अप्राकृतिक संबंध बना लिए। इसी दौरान उसने उसकी वीडियो क्लिपिंग भी बना ली। नौ सितंबर को सुबह नौ बजे वह घर आया और वीडियो क्लिपिंग सोशल मीडिया पर लोड करने की धमकी देकर उसने उससे 70 हजार रुपये ले लिए। इस घटना की उसने अपनी मां को जानकारी दी। एसआई देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed